Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Snake Dreams in Sawan: सावन माह में सपने में दिखे सांप तो जानें भोलेनाथ का क्या है संदेश
Snake Dreams in Sawan: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में दिखने वाली वस्तुएँ या घटनाएँ व्यक्ति के आने वाले भविष्य को लेकर कुछ न कुछ संकेत देती है। कई बार हम सपने में कुछ चीज देखकर बिल्कुल ही घबरा जाते हैं। ऐसे में अगर आपको सावन के पवित्र महीने में साँप के सपने दिखाई दे रहे हैं तो यह एक खास संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं किस प्रकार के सपने को शुभ माना जाता है।
सनातन धर्म में संपूर्ण 12 महीना में से सावन के महीना को बहुत ही खास माना गया है। सावन के महीने को पवित्र माह का दर्जा दिया गया है। सावन का पवित्र महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए समर्पित है। अभी वर्तमान में सावन का पवित्र महीना चल रहा है।

सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय है। इसके साथ ही भगवान भोलेनाथ को सांप भी बेहद प्रिय है। वह सांपों की माला अपने गले में धारण करते हैं। सावन के पवित्र महीने में अगर आपको साँप स्वप्न में दिखाई दे रहे हैं तो इसके पीछे महत्वपूर्ण संकेत छिपा हो सकता है। आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इस प्रकार के सपने का क्या मतलब है:
सांप को पकड़ते देखने का अर्थ
यदि सावन के पवित्र महीने में आप स्वप्न में स्वयं को साँप को पकड़ते हुए देख रहे हैं तो यह बहुत ही शुभ स्वप्न माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इसका मूल मतलब यह है कि जल्द ही आपको विशेष धन की प्राप्ति होने वाली है। यह सपना यह इस बात का संकेत देता है कि आपके जीवन में आ रहे आर्थिक संकट शीघ्र ही दूर होने वाले हैं।
सांप को फन उठाए देखना
अगर आप स्वप्न में साँप को फन उठाए देख रहे हैं तो आप इस बात से बिल्कुल भी न घबराए क्योंकि यह सपना अगर आप सावन के पवित्र महीने में देख रहे हैं तो घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। इसका मूल मतलब है कि भगवान देवों के देव महादेव का विशेष आशीर्वाद आपको प्राप्त होने वाला है। इसका अर्थ यह है कि आपको संपत्ति का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आपके जीवन में आ रहे रोग, दोष तथा कष्टों से बहुत ही जल्द मुक्ति मिलने वाली है। वही सावन माह में सपने में साँप को उड़ते हुए देखना जीवन में विकास, उन्नति और प्रगति का प्रतीक के होता है।
जब दिखाई दे इस रंग का सांप
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में आपको सफेद रंग के साँप दिखाई दे रहे हैं तो इसका मूल अर्थ है कि जल्द ही समाज में मान प्रतिष्ठा में इजाफा देखने को मिलेगा। आपके कार्यों की हर तरफ तारीफ होगी। वहीं सपने में पीले रंग का साँप दिखाई देता है तो इसका अर्थ यह है कि आप जिस भी कार्य से बाहर जा रहे हैं, उस कार्य में निश्चित ही आपको सफलता प्राप्त होगी। वही सावन के पवित्र महीने में अगर आप हरे रंग के साँप सपने में देख रहे हैं तो इसका मूल मतलब यह है कि आपको जल्द ही शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
