Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Sawan 2024 Festivals: मंगला गौरी व्रत, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, देखें सावन माह में आएंगे कौन से बड़े पर्व
Sawan 2024 Vrat and Festivals: सावन का पवित्र महीना मुख्य रूप से भगवान शिव शंकर की पूजा आराधना के लिए समर्पित है। इस दौरान साधक विधि विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं जिससे उन्हें कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही उनकी संपूर्ण मनोकामनाएँ पूर्ण होती है और रोग दोष एवं कष्टों से मुक्ति मिलती है।
सावन सोमवार के दिन भगवान शिव का निमित्त व्रत किया जाता है। तो वही सावन के मंगलवार के दिन मंगला गौरी का भी व्रत किया जाता है जो माता पार्वती की पूजा अर्चना के लिए समर्पित है। माना जाता है मंगला देवी माता पार्वती का ही स्वरुप है। इसके साथ ही सावन में ही नाग पंचमी और रक्षाबंधन जैसे त्योहार भी आते हैं।

हिंदू धर्म में सावन माह का बहुत ही अधिक महत्व है। इसे हिंदू कैलेंडर के मुताबिक सबसे पवित्र महीना माना जाता है इसलिए सावन मास में आने वाले समस्त व्रत त्योहार का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस वर्ष सावन माह 22 जुलाई 2024 से प्रारंभ होने जा रहा है जो 19 अगस्त 2024 तक रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं सावन मास के व्रत तथा त्योहारों की सूची।
सावन 2024 के व्रत और त्योहार (Sawan 2024 Festivals List)
* 22 जुलाई दिन सोमवार 2024 - पहला सावन सोमवारी व्रत
* 23 जुलाई दिन मंगलवार 2024 - पहला मंगला गौरी व्रत
* 24 जुलाई दिन बुधवार 2024 - गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत
* 27 जुलाई दिन शनिवार 2024 - कालाष्टमी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
* 29 जुलाई दिन सोमवार 2024 - दूसरा सावन सोमवारी व्रत
* 30 जुलाई 2024 दिन मंगलवार - दूसरा मंगला गौरी व्रत
* 31 जुलाई दिन बुधवार 2024 - कामिका एकादशी
* 5 अगस्त दिन सोमवार 2024 - तीसरा सावन सोमवारी व्रत
• 6 अगस्त दिन मंगलवार 2024 - तीसरा मंगला गौरी व्रत मासिक दुर्गा अष्टमी
* 8 अगस्त दिन गुरुवार 2024 - विनायक चतुर्थी
* 9 अगस्त दिन शुक्रवार 2024 - नाग पंचमी
* 12 अगस्त दिन सोमवार 2024 - चौथा सावन सोमवारी व्रत
* 13 अगस्त 2024 मंगलवार - चौथा मंगला गौरी व्रत मासिक दुर्गा अष्टमी
* 16 अगस्त दिन शुक्रवार 2024 - पुत्रदा एकादशी
* 19 अगस्त दिन सोमवार 2024 - रक्षाबंधन पाँचवा सावन सोमवारी व्रत और सावन समाप्ति।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
