Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Sawan Somwar Ka Vrat Kab Khole: सावन सोमवार व्रत का पारण करते समय न करें ये भूल, देखें पूरी विधि
Sawan Somwar Vrat Ka Paran Karne Ki Vidhi: सावन सोमवार का व्रत हिन्दू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण और धार्मिक माना जाता है। सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और सावन सोमवार का दिन भगवान शिव के लिए सबसे ख़ास दिनों में से एक होता है। 29 जुलाई को इस वर्ष का दूसरा सावन सोमवार होगा और देशभर में शिवभक्त इस दिन उपवास का पालन करते हैं।
उपवास के साथ साथ इस दिन भक्त शिवलिंग का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हैं। इस दिन उपवास के पालन से महादेव की विशेष कृपा हासिल होती है। जानते है सावन सोमवार व्रत और उसके पारण की विधि विस्तार में -

सावन सोमवार व्रत का पारण (Sawan Somwar Vrat Ka Paran Kab Kare)
कुछ भक्त सावन सोमवार का व्रत पूरे दिन रखकर उसी दिन शाम में शिव पूजन के बाद फलाहार करके व्रत खोल लेते हैं। वहीं कुछ भक्त अगले दिन मंगलवार को सुबह सुबह व्रत का पारण करते हैं। शास्त्रों के अनुसार शिव पूजा प्रदोष काल और निशिता काल मुहूर्त में अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है। ऐसे में सावन सोमवार व्रत में व्रती पूरे दिन शिव भक्ति कर अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत खोलें तो उत्तम रहेगा।
व्रत पारण में रखें इन बातों का ध्यान (Sawan Somwar Vrat Ka Paran Kaise Kare)
* सावन सोमवार व्रत बेहद पवित्र व धार्मिक व्रत माना जाता है। इस व्रत के पारण के समय किसी भी प्रकार का तामसिक भोजन ग्रहण ना करें। साथ ही व्रत खोलने के खाने में लहसुन-प्याज़ का इस्तेमाल भी करने से बचें।
* व्रत खोलते समय बैंगन खाने से भी बचें, क्योंकि शास्त्रों में बैंगन को अशुद्ध माना गया है।
* व्रत पारण के समय भक्त को तली हुई चीज़ों से भी परहेज़ करना चाहिए। पूरे दिन भूखे रहने के बाद तला हुआ खाना स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। साथ ही सावन का महीना बरसात का होता है जिस दौरान पाचन वैसे ही कमज़ोर रहता है।
* सावन सोमवार व्रत पारण की पूजा के समय शिवलिंग के जलाभिषेक में कई लोग अनजाने में पवित्र तुलसी का पत्ता भी डाल देते हैं। तुलसी भगवान विष्णु की प्रिय मानी जाती है, और शिवलिंग की पूजा में तुलसी का प्रयोग वर्जित है।
* अगले दिन सूर्योदय के बाद ही शिव पूजन करके व्रत खोलें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
