Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Shardiya Navratri 2024 Shopping: नवरात्रि में घर ले आएं ये 5 चीजें, हमेशा भरी रहेगी तिजोरी
Shardiya Navratri 2024 Shopping: सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का बहुत ही अत्यधिक महत्व है। 9 दिनों तक चलने वाली नवरात्रि का यह पावन पर्व मां दुर्गा भवानी को समर्पित है। इन दिनों माता रानी के नौ स्वरूपों की विशेष विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है।
कहते हैं कि नवरात्रि के पावन पर्व पर जो श्रद्धालु मां भवानी की बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ पूजा अर्चना करता है और सच्चे दिल से कुछ मां से मांगता है तो उस भक्त की पुकार कभी खाली नहीं जाती है। भक्त भी मां दुर्गा भवानी के स्वागत में किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। वह पूरे 9 दिन से विधिवत व्रत रखते हैं और मां की भक्ति आराधना में पूर्ण रूप से लीन रहते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक नवरात्रि के पावन पर्व पर कुछ विशेष वस्तुएं घर पर लाना बहुत शुभ माना गया है। कहते हैं कि इन वस्तुओं को घर में लाने से मां दुर्गा भवानी अत्यधिक प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों के ऊपर विशेष आशीर्वाद बनाए रखती हैं। आईए विस्तार पूर्वक जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में:
मां लक्ष्मी की तस्वीर
नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति लाना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि नवरात्रि के पावन पर्व में मां दुर्गा की स्वरूप लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से घर में सुख, शांति, समृद्धि की प्राप्ति होती है और धन-धान्य में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आती है। हालांकि आपको मूर्ति या तस्वीर लाते समय इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखना है की मां लक्ष्मी बैठी हुई मुद्रा में हो।
माता रानी के सोलह श्रृंगार
नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा भवानी का सोलह श्रृंगार करना बेहद ही शुभ माना जाता है। जो महिलाएं नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा को सोलह श्रृंगार अर्पित करती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में आप नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी के लिए सोलह श्रृंगार जरूर लाएं और अपने घर में विराजमान माता रानी की मूर्ति या तस्वीर का श्रृंगार करें। नवरात्रि में इसका विशेष महत्व बताया गया है।
कलश स्थापना करें
नवरात्र प्रारंभ के प्रथम दिन ही कलश की स्थापना करने का विशेष महत्व है। ऐसे में आप नवरात्र के उपलक्ष्य में कलश जरूर खरीदें। आप अपनी शक्ति के मुताबिक मिट्टी, पीतल, सोना या चांदी किसी भी धातु के कलश की खरीदारी कर सकते हैं। इस कलश में नारियल और आम के पत्ते लगाकर माता की चौकी स्थापित करें। कहा जाता है कि नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी की तस्वीर या प्रतिमा के सामने कलश स्थापना करने से मां दुर्गा भवानी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होती है।
घर ले आएं चांदी के सिक्के
धार्मिक रूप से नवरात्रि के पावन पर्व पर चांदी का सिक्का अपने घर में लाना बहुत ही शुभ माना गया है। इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। कहते हैं कि चांदी के सिक्के खरीदकर उसे मंदिर में स्थापित करके पूजा अर्चना करने से घर में अपार बरकत होती है और किसी भी प्रकार से आर्थिक संकटों का सामना करना नहीं पड़ता है। ऐसे में आप नवरात्रि के पावन पर्व पर चांदी के सिक्के अपने घर पर ला सकते हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से अगर चांदी के सिक्के में मां लक्ष्मी और भगवान गणपति का चित्र हो तो वह और भी ज्यादा पवित्र मानी जाती है। नवरात्रि के पावन पर्व पर मां लक्ष्मी और गणेश भगवान वाले सिक्के की खरीदारी करें।
तुलसी का पौधा
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ एवं पूजनीय माना गया है। तुलसी के पौधे को मां स्वरूप पूजा जाता है। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो इस नवरात्रि में आप तुलसी के पौधे खरीद कर जरूर लाएं और इस शुभ अवसर पर तुलसी के पौधे जरूर लगाएं। कहा जाता है कि नवरात्रि के पावन पर्व पर तुलसी का पौधा लाने से अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर रोजाना मां तुलसी के समक्ष दीप प्रज्वलित करें और स्नान ध्यान करने के पश्चात जल अर्पित करें। ऐसा करने से मां तुलसी अत्यंत ही प्रसन्न होंगी जिससे आपको सुख, शांति, समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications