Latest Updates
-
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन
Pitru Paksha 2024: धरती पर आने वाले हैं पूर्वज, नोट कर लें पितृ पक्ष की सभी प्रमुख तारीखें
Pitru Paksha 2024: सनातन धर्म में पितृ पक्ष की अवधि को बहुत महत्व दिया जाता है। यह समय पितरों का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करने का सुनहरा अवसर होता है। इन 15 दिनों में पितर देवता पितृ लोक से धरती लोक पर आते हैं और अपने परिवार को आशीर्वाद देते हैं।
पितृ पक्ष की 15 दिन की अवधि में पितरों के नियमित श्राद्ध तर्पण और पिंडदान करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष में ऐसा करने से पितर देवता तृप्त हो जाते हैं और प्रसन्न होकर अपने परिवार के परिजनों को सुख-शांति, समृद्धि तथा संपत्ति हेतु विशेष आशीर्वाद देते हैं। पितृ पक्ष को श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं साल 2024 में पितृ पक्ष कब से शुरू हो रहा है।

पितृ पक्ष 2024 कब से है? (Pitru Paksha 2024 Kab Se Shuru Hai?)
प्रत्येक वर्ष भाद्रपद पूर्णिमा से पितृपक्ष या श्राद्ध प्रारंभ हो जाते हैं। इसका समापन आश्विन माह की अमावस्या तिथि को होता है। आश्विन मास की अमावस्या को पितृ पक्ष का अंतिम दिन होता है। और यह दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है। जिन लोगों को अपने पूर्वजों के निधन की तिथि ज्ञात नहीं रहती वह सर्व पितृ अमावस्या के दिन श्राद्ध तर्पण करते हैं। इसके अलावा पितृपक्ष की अंतिम दिन होने के कारण इस दिन पितरों को सम्मान से विदाई भी दी जाती है और पितृ अपने लोक को वापस लौट जाते हैं। इस वर्ष पितृपक्ष 17 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है जिसका समापन 2 अक्टूबर को होगा। इस तरह अश्विन मास के पूरे कृष्ण पक्ष में लोग तर्पण और श्राद्ध का विधिवत कर्म करेंगे।
पितृ पक्ष 2024 की तिथियां (Pitru Paksha 2024 Date)
17 सितंबर दिन मंगलवार 2024 - प्रोषठपदी / पूर्णिमा श्रद्धा
18 सितंबर दिन बुधवार 2024 - प्रतिपदा का श्राद्ध
19 सितंबर दिन गुरुवार 2024 - द्वितीय का श्राद्ध
20 सितंबर दिन शुक्रवार 2024 - तृतीया का श्राद्ध
21 सितंबर दिन शनिवार 2024 - चतुर्थी का श्राद्ध
22 सितंबर दिन रविवार 2024 - पंचमी का श्राद्ध
23 सितंबर दिन सोमवार 2024 - षष्ठी का श्राद्ध और सप्तमी का श्राद्ध
24 सितंबर दिन मंगलवार 2024 - अष्टमी का श्राद्ध
25 सितंबर दिन बुधवार 2024 - नवमी का श्राद्ध
26 सितंबर दिन गुरुवार 2024 - दसमी का श्राद्ध
27 सितंबर दिन शुक्रवार 2024- एकादशी का श्राद्ध
29 सितंबर दिन शनिवार 2024 - द्वादशी का श्राद्ध
29 सितंबर दिन रविवार 2024 - मघा का श्राद्ध
30 सितंबर दिन सोमवार 2024 - त्रयोदशी का श्राद्ध
1 अक्टूबर दिन मंगलवार 2024 - चतुर्दशी का श्राद्ध
2 अक्टूबर दिन बुधवार 2024 - सर्व पितृ अमावस्या
पितृ पक्ष में नहीं किए जाते कोई भी शुभ कार्य
पितृ पक्ष की अवधि में कोई भी शुभ एवं मांगलिक कार्य जैसे सगाई, मुंडन, नामकरण ,गृह प्रवेश, नए व्यापार की शुरुआत इत्यादि नहीं किए जाते हैं। साथ ही कोई उत्सव भी नहीं मनाया जाता है। इस दौरान पितरों के सम्मान में नए कपड़े, वाहन, जमीन इत्यादि खरीदना भी अशुभ माना जाता है। इस दौरान तामसिक भोजन न करने की हिदायत दी जाती है। पितृपक्ष के दौरान बहुत सादगी से जीवन व्यतीत किया जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications