Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Teeja Pora 2024: छत्तीसगढ़ में रहती है तीजा पोरा की धूम, देखें इसकी तारीख और जानें महत्व
Teeja Pora 2024: छत्तीसगढ़ अपने पारंपरिक पर्व के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां कई ऐसे पर्व है जिसकी अलग ही रौनक रहती है। ऐसे में यहां तीजा पोरा के पावन पर्व को बड़े ही हर्ष उल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाता है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि इस साल छत्तीसगढ़ में कब मनाया जायेगा तीजा पोरा का त्योहार।

तीजा 2024 (Teeja Pora Kaise Manate Hain?)
छत्तीसगढ़ में तीजा पोरा के पावन पर्व को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि तीजा मनाने के लिए समस्त सुहागन महिलाएं अपने ससुराल से मायके जाती हैं। इसे छत्तीसगढ़ी भाषा में तीजहारिन कहा जाता है ।
तीजा व्रत रखने के लिए तिजहारीन महिलाएं तीजा व्रत के पूर्व सायं काल को करु भात (करेला और चावल) खाकर 24 घंटा के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। दिन भर निर्जला व्रत रखने के पश्चात सुहागिन महिलाएं मायके की साड़ी पहनकर ठेठरी, खुर्मी और विभिन्न पकवान से अपना व्रत तोड़ती है।
तीजा पोरा का पावन पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। पोरा का पर्व किसानों के लिए भी बहुत ही अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है। किसानों के लिए तथा खेती हर मजदूर के लिए पोरा का पर्व समर्पित है। इस दिन बैल, बैलगाड़ी और जांता की पूजा की जाती है। पोरा का तिहार भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।
छत्तीसगढ़ के पावन पर्व तीजा पोरा की तिथि
इस वर्ष छत्तीसगढ़ में पोरा का पर्व 2 सितंबर दिन सोमवार को मनाया जाएगा। इसके साथ ही हरितालिका तीज यानि तीजा भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 5 सितंबर दोपहर 12:21 मिनट से प्रारंभ हो रही है इसी दिन करेले की करु भात खाया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 6 सितंबर दोपहर 3:01 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी। ऐसे में उदया तिथि तिथि के मुताबिक तीजा तिहार 6 सितंबर दिन शुक्रवार 2024 को मनाया जाएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
