Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
Anant Radhika Marriage Date: अंबानी परिवार ने अपने लाडले की शादी के लिए क्यों चुनी है 12 जुलाई की तिथि
Anant Ambani Radhika Merchant Marriage Date: अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की बहुप्रतीक्षित शादी 12 जुलाई को होने जा रही है। भव्य प्री वेडिंग सेलिब्रेशन और शादी की रस्मों ने देश-विदेश की मीडिया और लोगों को ध्यान खींचा है।
सभी इवेंट्स में देश विदेश के मशहूर कलाकारों ने महफ़िल में चार चाँद लगायें। अब 12 जुलाई को अनंत व राधिका की शादी का मुख्य फंक्शन होगा और दोनों परिणय सूत्र में बंधेंगे। जानते हैं कि अंबानी परिवार के इस विशेष अवसर के लिए 12 जुलाई की ही तारीख को ही क्यों चुना गया और क्या है इस तारीख के धार्मिक व मांगलिक मायने -

12 जुलाई की शुभता
आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की षष्टी तिथि 12 जुलाई को होगी। हालांकि दोपहार के 12:34 बजे सप्तमी तिथि की शुरुआत हो जायेगी, अनंत-राधिका की शादी शाम में है तो वह शुभ सप्तमी में परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस दिन गुरु शुक्र की राशि वृष में रहेंगे। इसके साथ ही इस दिन हस्त नक्षत्र रहेगा जिसके स्वामी चंद्रमा है जो भाग्य लायेंगे। विवाह के बंधन में बांध रहे जोड़ें पर गुरु व चन्द्रमा का पूर्ण आशीर्वाद रहेगा।
शुक्रवार होता है ख़ास
12 जुलाई को शुक्रवार का दिन है। हिन्दू धर्म में शुक्रवार को बेहद शुभ माना गया है। शुक्र को प्रेम, सौन्दर्य, रिश्ते व सुख समृद्धि का द्योतक माना गया है। ऐसे में इस दिन किए गये वैवाहिक व मांगलिक कार्य शुभ परिणाम लाते हैं।
शुभ योगों का संयोग
12 जुलाई को विवाह का शुभ मुहूर्त सुबह 05:15 से शुरू होगा जो अगले दिन 13 जुलाई की सुबह 05:32 तक रहने वाला है। इस दिन रवि योग, विजय मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, गोधूलि मुहूर्त समस्त कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है। इसी कारण इस मांगलिक दिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी होने जा रही है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications