Latest Updates
-
MI vs RR: मैच के लिए घर पर बनाएं अपनी टीम की जादुई रंगोली -
World Health Day: अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वर्ल्ड हेल्थ डे: अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
ज्येष्ठा नक्षत्र के बच्चों के लिए सबसे शुभ नाम -
MI vs RR मैच: 15 मिनट में बनाएं ये कुरकुरे स्नैक्स -
UV रेडिएशन का कहर: झुलसती त्वचा को बचाने के उपाय -
दिल्ली बारिश में सेहत बचाएं, इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत -
वेट-लॉस इंजेक्शन सस्ते हुए: क्या ये वाकई सुरक्षित हैं? -
IMD अलर्ट: तूफानी मौसम में घर को रखें सुरक्षित और शांत -
मेष राशिफल: आज का दिन बदलेगा आपकी किस्मत, जानें कैसे
बालों की खोई हुई चमक चाहिये तो हेयर ग्लॉस ट्रीटमेंट करवाइये
क्या आपके बालों से शाइन बिल्कुल चली गई है? तो परेशान ना हों क्योंकि आज कल पार्लर में हर चीज़ की सुविधा है। आज हम आपको जिस चीज़ के बारे में बताने वाले हैं उसका नाम है हेयर ग्लॉस।
क्या आपके बालों से शाइन बिल्कुल चली गई है? तो परेशान ना हों क्योंकि आज कल पार्लर में हर चीज़ की सुविधा है। आज हम आपको जिस चीज़ के बारे में बताने वाले हैं उसका नाम है हेयर ग्लॉस।
हमने लिप ग्लॉस या फिर ग्लॉसी स्किन के बारे में तो खूब सुना है पर क्या आपने कभी हेयर ग्लॉस के बारे में भी सुना है? हेयर ग्लॉस अभी हाल ही में ट्रेंड में आया हुआ है। अगर आपको अपने बालों की चिंता है तो, एक बार हेयर ग्लॉस को जरुर अपने दिमाग में रखें और खासतौर पर वे लोग, जिनके बाल लंबे हैं।
हेयर ग्लॉस को आप सैलून में या फिर घर पर ही कर सकती हैं। पर अगर आप इसको पहली बार करवा रही हैं, तो अच्छा होगा कि इसे सैलून में ही करवाएं। आइये जानते हैं कुछ बातें हेयर ग्लॉस के बारे में...

1. हेयर ग्लॉस क्या होता है?
यह एक साफ या फिर रंगा हुआ उपचार है, जो आपके बालों को दिया जाता है। जिन बालों में कलर दिया जाता है, उसमें बालों का नैचुरल शेड आता है और चमक भी भरती है।

2. क्यूं प्रयोग करें हेयर ग्लॉस?
जब बाल डैमेज हो जाते हैं, तो वह रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। बालों में शाइन भरने के लिये तुरंत ही हेयर ग्लॉस ट्रीटमेंट करवाना चाहिये।

3. इसमें कितना समय लगता है?
इसके एक ट्रीटमेंट में आपको 2-4 हफ्तों तक का असर दिखेगा, उसके बाद इसे दुबारा करवाने की जरुरत पड़ सकती है।

4. इसे कितनी बार करवाना चाहिये?
आप इसे जितनी बार भी मन हो करवा सकती हैं क्योंकि यह आपके बालों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता।

5. यह कैसे काम करता है?
यह एक ट्रांसपैरेंट या सेमी ट्रांसपैरेंट प्रकिया होती है, जिसमें बालों पर क्रीम लगा कर उसे स्मूथ बना दिया जाता है। फिर जब भी उन बालों पर रौशनी बड़ती है, तब वे चमकने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











