Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है?
Baba Vanga Prediction, Earthquake in Delhi-NCR: शुक्रवार की रात जब पूरी दिल्ली और एनसीआर सोने की तैयारी कर रहा था, तभी अचानक धरती के तेज कंपन ने सबको सड़कों पर आने को मजबूर कर दिया। अफगानिस्तान से उठे 5.9 तीव्रता के इस भूकंप ने न सिर्फ उत्तर भारत को दहलाया, बल्कि लोगों के जेहन में एक डर भी पैदा कर दिया है। एक तरफ ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब अचानक से इस भूकंप की वजह से एक बार फिर बाबा वेंगा की डराने वाली भविष्यवाणी चर्चा का विषय बन गई है।
बुल्गारिया की अंधी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) ने साल 2026 के लिए जो भविष्यवाणियां की थीं, उनमें विनाशकारी भूकंप और बड़े युद्धों का जिक्र था। आज जब एक तरफ ईरान-इजरायल युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं और दूसरी तरफ धरती बार-बार कांप रही है, तो सवाल उठना लाजमी है क्या हम वाकई बाबा वेंगा द्वारा बताए गए 'कयामत के साल' की शुरुआत देख रहे हैं? आज के इस लेख में हम जानेंगे भूकंप के पीछे का वैज्ञानिक सच और उन डरावनी भविष्यवाणियों का कनेक्शन जिसने पूरी दुनिया की नींद उड़ा दी है।

कब आया भूकंप और कहां रहा केंद्र?
शुक्रवार की रात करीब 9:50 बजे उत्तर भारत सहित दिल्ली-एनसीआर की धरती तेज भूकंप के झटकों से दहल उठी, जिससे ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग दहशत में आकर तुरंत खुले मैदानों की ओर भागने लगे। रिक्टर स्केल पर 5.9 तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान की सीमा (36.398° N, 70.878° E) पर जमीन से 150 किलोमीटर गहराई में स्थित था। हालांकि केंद्र काफी दूर था, लेकिन झटके इतने जोरदार थे कि दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षा के लिए घरों से बाहर निकल आए।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी 2026
बुल्गारिया की बाबा वेंगा ने अपनी मृत्यु से पहले साल 2026 के लिए कुछ खास चेतावनियां दी थीं। उन्होंने कहा था कि 2026 में दुनिया के कई हिस्सों में ऐसे भूकंप आएंगे जो भूगोल बदल देंगे। उनके अनुसार, पृथ्वी की कक्षा (Orbit) में हल्का बदलाव आ सकता है, जिससे मौसम और प्राकृतिक आपदाएं उग्र हो जाएंगी। उन्होंने पूर्व से पश्चिम तक फैलने वाले एक बड़े संघर्ष की चेतावनी दी थी, जिसे लोग मौजूदा वैश्विक हालातों से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं हाल में आए भूकंप को भी बाबा वेंगा की 2026 में विनाशकारी भूकंप से जोड़ा जा रहा है।
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भूकंप ने बढ़ाई चिंता
दुनिया इस समय बारूद के ढेर पर बैठी है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने तीसरे विश्व युद्ध (World War III) की आशंका पैदा कर दी है। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2026 में बड़े युद्ध और प्राकृतिक आपदाएं एक साथ दुनिया को घेर लेंगी। युद्ध के शोर के बीच प्राकृतिक आपदाओं का आना लोगों के मन में यह डर पैदा कर रहा है कि कहीं ये सब किसी बड़ी तबाही का 'ट्रेलर' तो नहीं?
क्यों आता है भूकंप?
भूकंप कोई चमत्कार नहीं, बल्कि पृथ्वी के भीतर होने वाली एक भौगोलिक हलचल है। हमारी धरती कई टेक्टोनिक प्लेट्स (Tectonic Plates) पर टिकी है। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं या एक-दूसरे के ऊपर चढ़ती हैं, तो भारी मात्रा में ऊर्जा निकलती है, जिसे हम भूकंप के झटकों के रूप में महसूस करते हैं। दिल्ली-एनसीआर Seismic Zone IV में आता है, जो इसे भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील बनाता है।
'Drop, Cover, and Hold On' का पालन करें। मेज के नीचे छिप जाएं, खिड़कियों से दूर रहें और लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।



Click it and Unblock the Notifications
