Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट
Baba Vanga Predication- Israel-Iran War and LPG Crisis: बुल्गारिया की अंधी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा, जिनकी मौत के दशकों बाद भी उनकी भविष्यवाणियां दुनिया को थर्रा देती हैं, क्या एक बार फिर सही साबित होने वाली हैं? दुनिया इस वक्त बारूद के ढेर पर बैठी है। एक तरफ इजराइल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव किसी भी पल 'तीसरे विश्व युद्ध' की चिंगारी बन सकता है, तो दूसरी तरफ वैश्विक बाजार में LPG और ईंधन का महासंकट खड़ा होता दिख रहा है। ऐसे में एक बार फिर से सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा की 2026 को लेकर भविष्यवाणी की चर्चा शुरू हो गई है।
बाबा वेंगा ने साल 2026 के आस-पास जिस बड़ी तबाही और ऊर्जा के स्रोत खत्म होने का जिक्र किया था, उसके तार अब मिडिल ईस्ट के युद्ध से जुड़ते नजर आ रहे हैं। साथ ही दिन-प्रतिदन गैस सिलेंडर की किल्लत को भी बाबा वेंगा की ऊर्जा के सोर्स के खत्म होने की भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा है। क्या आपकी रसोई तक पहुंचने वाला गैस सिलेंडर जल्द ही आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाएगा? आइए जानते हैं, इजराइल-ईरान की जंग और बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी के बीच का वो कनेक्शन, जिसने दुनिया भर के विशेषज्ञों की नींद उड़ा दी है।

इजराइल-ईरान युद्ध: क्या यह'महाविनाश' की शुरुआत है?
बाबा वेंगा ने मरने से पहले भविष्यवाणी की थी कि यूरोप और मिडिल ईस्ट के देशों में एक ऐसा संघर्ष होगा, जो पूरी मानवता को हिलाकर रख देगा। वर्तमान में इजराइल और ईरान के बीच जिस तरह के मिसाइल हमले और धमकियों का दौर जारी है, वह सीधे तौर पर बाबा वेंगा की 'ग्रेट मुस्लिम वॉर' (Great Muslim War) वाली थ्योरी की याद दिलाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह युद्ध लंबा खिंचा, तो इसका सीधा असर वैश्विक तेल और गैस सप्लाई पर पड़ेगा।
हॉर्मुज की खाड़ी और LPG संकट: आपकी जेब पर प्रहार
दुनिया का लगभग 20 से 30 प्रतिशत कच्चा तेल और LPG ईरान के पास स्थित 'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) से होकर गुजरता है। ऐसे में यदि ईरान इस रास्ते को बंद करता है, तो भारत सहित पूरी दुनिया में रसोई गैस की सप्लाई चेन टूट जाएगी। अब बाबा वेंगा की उस भविष्यवाणी की चर्चा तेज हो गई है जिसमें कथित तौर पर ऊर्जा संकट और 'अंधेरे युग' की बात कही थी।
क्या बिना ईंधन और गैस के ठप पड़ती दुनिया उसी अंधेरे की ओर बढ़ रही है? अगर सच में बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी सच होती है तो दुनियाभर में लोग परेशान हो जाएंगे और एक बार फिर चूल्हे पर खाना बनाने वाला युग देखने को मिल सकता है।
अपना वोट दें और कमेंट में बताएं कि क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां सच होती हैं या फिर ये संयोग हैं?
2026 के लिए बाबा वेंगा की वो भविष्यवाणी जो सच होने के करीब है
बाबा वेंगा की 85% भविष्यवाणियां अब तक सच साबित हुई हैं-चाहे वो 9/11 हमला हो, सुनामी हो या ओबामा का राष्ट्रपति बनना। इजराइल-ईरान युद्ध के वर्तमान हालात और बढ़ती गैस कीमतें संकेत दे रही हैं कि बाबा वेंगा ने जिस LPG और ऊर्जा संकट की चेतावनी दी थी, वह अब हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रहा है।
ह दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण 'चोक पॉइंट' है। भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल और LPG इसी रास्ते से मंगाता है। यहां तनाव होने का सीधा मतलब है भारत में महंगाई बढ़ना।
ईरान 'हॉर्मुज की खाड़ी' (Strait of Hormuz) को नियंत्रित करता है, जहां से दुनिया का 20% से अधिक तेल और गैस गुजरता है। यदि युद्ध के कारण यह रास्ता बंद होता है, तो वैश्विक बाजार में LPG की कमी होगी और कीमतें 100% से 200% तक बढ़ सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
