Latest Updates
-
वॉटरप्रूफ कोलम: बारिश में भी नहीं धुलेगी आपकी रंगोली -
चेहरे से पिंपल्स हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी बेदाग त्वचा -
World Health Day 2026: कैंसर से बचाव ही है असली इलाज, Boldsky Panel Discussion में एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा -
Swapna Shastra: सपने में दांत का टूटना इस बात की ओर करता है इशारा, जानें मतलब -
Siblings Day: भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां का लंबी बीमारी के बाद निधन, कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? -
ड्रैगन फ्रूट खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एनीमिया से लेकर डायबिटीज जैसी कई बीमारियां होंगी दूर -
भीषण गर्मी में स्किन और बालों को बचाएं, अपनाएं ये जादुई टिप्स -
Baisakhi 2026: 13 या 14 अप्रैल, कब है बैसाखी? जानें सही तारीख, महत्व और इतिहास -
फूड पॉइजनिंग से बचना है? अपनाएं ये जादुई घरेलू नुस्खे
शॉर्ट वाइट ड्रेस में करीना कपूर दिखीं क्यूट!
करीना कपूर को हाल ही में विवेल इवेंट पर देखा गया। प्यारी करीना शॉर्ट वाइट कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। कारीना की ड्रेस से उनके टोन्ड पैर नजर आ रहे थे। उन्हें देखने से साफ मालूम पड़ रहा था कि वह अपने लुक को ले कर कितनी आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। करीना अपनी हर ड्रेस को बड़े ही अनोखे अंदाज में पहने हुए नजर आती हैं। उन्हें अच्छी तरह से पता है कि उनके ऊपर क्या चीज सबसे ज्यादा सूट करती है। विलेल ईवेंट पर जब लाइट्स तेज हुईं तो करीना की खूबसूरती और भी ज्यादा साफ दिखाई देने लगी।
स्टाइलिश करीना इन पोल्का

अगर करीना की ड्रेस की बात की जाए, तो उन्हें सफेद रंग काफी ज्यादा पसंद हैं और वह ज्यादातर हल्के रंग ही चूज करती हैं। करीना ने इस ड्रेस के साथ बहुत सावधानी के साथ एक्सेसरीज़ चुनी। उन्होने मेकअप और एक्सेसरीज़ के ऐसे शेड्स चुने जो वाइट ड्रेस के साथ सटीक बैठ सकें।

इस खास ईवेंट के लिये करीना कपूर ने वाइट रंग की स्ट्रेट कट शार्ट ड्रेस पहनी थी, जिसमें करीना का खूबसूरत फिगर काफी ज्यादा आकर्षक लग रहा था। कमर से ले कर घुटने तक की ड्रेस पूरी तरह से प्लेन थी।

करीना ने अपनी इस वाइट शॉर्ट ड्रेस के साथ गोल्ड नेकलेस पहना हुआ था। करीना का नेकलेस काफी शाइनी था और अलग से ही मालूम पड़ रहा था। करीना ने अपने लुक को सिपंल रखते हुए नेकलेस के अलावा केवल एक रिंग पहन रखी थी। अगर वाइट ड्रेस को ध्यान में रखा जाए तो करीना को थोड़ी बहुत और एक्सेसरी जरुर पहननी चाहिये थी।

करीना ने अपने लुक को काफी ज्यादा नेचुरल रखा था, जिस वजह से उन्होने ज्यादा मेकअप नहीं किया था। करीना के होंठ गुलाबी और गालों में थोड़ा सा पिंक रूज लगा जरुर दिखा। करीना ने अपने लुक को पूरा करने के लिये पैरों में न्यूड पंप्स पहन रखे थे। क्या आपको करीना का यह वाइट लुक अच्छा लगा? यदि हां, तो हमें जरुर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications











