Latest Updates
-
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान
7 खाघ पदार्थ जो लडे़ दांतो की कैविटी से
दांतों में कैविटी जमने का मतलब होता है दांतों के सड़ने पर उसकी सतह पर होने वाले छिद्र। कैविटी किसी भी उम्र के इंसान को हो सकती है। इसके होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे, ज्यादा मीठा खाना या दांतो में बैक्टीरिया होना। यदि दांतों की कैविटी को भरा नहीं गया तो आप जो कुछ भी खाएंगे वह दांतों के बीच में जा कर फस जाएगी। इसलिये इसके इलाज से बेहतर है कि इसको पैदा होने से ही रोक लिया जाए। अगर कैविटी ज्यादा हो तो दांतों में दर्द और मसूडों में सूजन पैदा हो सकती है।
क्या है लक्षण? यदि दांत में काले या भूरे रंग के धब्बे दिखाई दें और दांतों में दर्द हो तो समझ लीजिये कि आपको कैविटी है। हम सभी जानते हैं कि हमारे दांतों के लिये कुछ आहार अच्छे होते हैं और कुछ खराब इसलिये आपको ऐसे आहार खाने चाहिये जिससे दांत भी मजबूत हों और ये प्राकृतिक रूप से कैविटी से लड़ भी सके। उदाहरण के तौर पर आपको रेशेदार सब्जियां और अनाज खाने चाहिये।
यहां पर कुछ ऐसे खाघ पदार्थ दिये हुए हैं जिन्हें खा कर आप कैविटी से बच सकते हैं-

ऐसे फल जो मीठे ना हो
यदि आप अंगूर या पीच जैसे फलों का सेवन करते रहेंगे तो आपके दांत खराब हो सकता है। ऐसे फल जिसमें चीनी कम और खूब सारा फाइबर होता हो, उसे खाइये जैसे, खीरा।

रेशेदार सब्जियां
गाजर, मूली, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि आपके दांतों की रक्षा कर सकती हैं।

साबुत अनाज
बाजरा, जुआर यहां तक की ब्राउन राइस भी दांतों के लिये अच्छा माना जाता है, इनका सेवन नियमित रूप से करें।

किशमिश
इसमें कुछ तरह के फ्लेवनॉइड और फोटोफिनॉल पाए जाते हैं जो कि मुंह में पैदा होने वाले बैक्टीरिया की रोकथाम करते हैं। जिससे मुंह में कैविटी नहीं होती।

सीफूड
प्रॉन, क्रैब और घोंघा आदि जैसे सी फूड खाने से दांतों को कैल्शियम मिलता है जिससे दांत मजबूत बनते हैं।

बिना चीनी वाली च्विंगम
वैसे तो च्विंगम दांतों के लिये खराब होते हैं लेकिन बिना चीनी वाले च्विंगम मुंह में एक एसिड बनाते हैं जो कि दांतों पर एक सुरक्षित कवर बनाती हे।

पुदीना
प्राकृतिक निस्संक्रामक होने की वजह से कभी भी मीठा खाने के बाद पुदीने की कुछ पत्तियों खाने से दांतों की सुरक्षा अपने आप ही हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
