Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर
Pregnancy First Trimester Safety Tips: मां बनना हर महिला के लिए सौभाग्य की बात होती है। मगर जैसे ही किसी महिला को अपनी प्रेगनेंसी का पता चलता है तो उसकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता। दूसरी तरफ घर के बड़े-बुजुर्ग उसे खान-पान को लेकर सलाह देने लगते हैं। हमने ये तो कई बार सुना है कि दो लोगों के लिए खाना है तो अच्छे से खाओ। लेकिन आज हम आपको ये बताने जा रहे हैां कि क्या बिल्कुल नहीं खाना है, यह जानना आज के समय में ज्यादा जरूरी है।
प्रेगनेंसी के पहले 90 दिन (पहली तिमाही) हर महिला के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण होते हैं क्योंकि इस दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव तेजी से होते हैं और गर्भपात का खतरा सबसे अधिक रहता है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो सामान्य दिनों में तो सेहतमंद होते हैं, लेकिन गर्भावस्था की शुरुआत में वे जहर समान काम कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं उन 5 फूड्स के बारे में, जिन्हें पहली तिमाही में अपनी थाली से पूरी तरह बाहर रखना ही समझदारी है।

1. कच्चा पपीता (Raw or Semi-ripe Papaya)
प्रेगनेंसी के दौरान कच्चे या अधपके पपीते को सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है। इसमें 'लेटेक्स' (Latex) और 'पपैन' (Papain) नाम के एंजाइम होते हैं। यह गर्भाशय में संकुचन (Uterine Contractions) पैदा कर सकता है, जिससे समय से पहले प्रसव या गर्भपात का जोखिम बढ़ जाता है। हालांकि, पूरी तरह पका हुआ पपीता सीमित मात्रा में सुरक्षित हो सकता है, लेकिन डॉक्टर शुरुआती 3 महीने इससे बचने की ही सलाह देते हैं।
2. अनानास (Pineapple)
अनानास का स्वाद भले ही अच्छा लगे, लेकिन पहली तिमाही में यह खतरनाक हो सकता है। इसमें 'ब्रोमेलैन' (Bromelain) नामक एंजाइम पाया जाता है। ब्रोमेलैन गर्भाशय ग्रीवा (Cervix) को नरम कर देता है, जिससे ब्लीडिंग या मिसकैरेज की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए शुरुआती हफ्तों में अनानास और इसके जूस से दूरी बनाना ही बेहतर है।
3. कच्चा अंडा और अधपका मांस (Raw Eggs & Meat)
यदि आप हाफ-फ्राई अंडा या कम पका हुआ मीट खाने के शौकीन हैं, तो प्रेगनेंसी में इसे तुरंत छोड़ दें। कच्चे या अधपके मांसाहार में साल्मोनेला (Salmonella) और लिस्टेरिया (Listeria) जैसे घातक बैक्टीरिया हो सकते हैं। ये संक्रमण मां को बीमार करने के साथ-साथ गर्भस्थ शिशु के विकास को रोक सकते हैं।
4. अत्यधिक कैफीन (Too Much Caffeine)
चाय, कॉफी और डार्क चॉकलेट का शौक पहली तिमाही में बच्चे के लिए भारी पड़ सकता है। बता दें कि अधिक कैफीन प्लेसेंटा (Placenta) के जरिए बच्चे तक पहुंचता है और उसके हृदय गति को प्रभावित कर सकता है। शोध बताते हैं कि ज्यादा कैफीन से लो बर्थ वेट (Low Birth Weight) और गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। दिन भर में 200mg से कम कैफीन ही सुरक्षित माना जाता है।
5. अनपाश्चुरीकृत डेयरी उत्पाद (Unpasteurized Dairy)
कच्चा दूध या उससे बना सॉफ्ट चीज जैसे फेता या ब्लू चीज सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है। जान लें कि बिना उबले दूध में बैक्टीरिया होने की संभावना रहती है, जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है। हमेशा पाश्चुरीकृत (Pasteurized) और अच्छी तरह उबले हुए दूध का ही सेवन करें।
सुरक्षित प्रेगनेंसी के लिए खास टिप्स (Safety Precautions)
फोलिक एसिड का सेवन: बच्चे के दिमागी विकास के लिए डॉक्टर की सलाह पर फोलिक एसिड सप्लीमेंट जरूर लें।
पानी की मात्रा: शरीर को हाइड्रेटेड रखें, दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
सब्जियों को धोकर खाएं: कच्ची सब्जियों और फलों को अच्छी तरह धोएं ताकि पेस्टिसाइड और मिट्टी के कण निकल जाएं।
नहीं, प्रेगनेंसी में कच्चे स्प्राउट्स (जैसे मूंग या चना) खाने से बचना चाहिए। इनमें साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है। स्प्राउट्स को हमेशा अच्छी तरह उबालकर या पकाकर ही खाएं।
डॉक्टर प्रेगनेंसी में अजीनोमोटो (MSG) के सेवन से बचने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह बच्चे के विकासशील तंत्रिका तंत्र (Nervous System) को प्रभावित कर सकता है। साथ ही चाइनीज फूड में सोडियम बहुत ज्यादा होता है, जो वॉटर रिटेंशन और सूजन का कारण बन सकता है।
पुराने समय से ही तिल को गर्म तासीर का माना जाता है, जो संकुचन पैदा कर सकता है। इसलिए शुरुआती 3 महीनों में तिल और उससे बनी चीजों का अधिक सेवन न करें।



Click it and Unblock the Notifications
