Latest Updates
-
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास
World Digestive Health Day 2026: हर साल 29 मई को विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस मनाया (World Digestive Health Day 2026) जाता है। इस खास दिन का उद्देश्य लोगों को पाचन तंत्र की देखभाल और उससे जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। आजकल बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से पेट संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को सही जानकारी देना बेहद जरूरी हो गया है। इसी सोच के साथ वर्ल्ड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ऑर्गेनाइजेशन (WGO) ने इस दिवस की शुरुआत की थी, ताकि डाइजेस्टिव हेल्थ को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -

विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस का इतिहास
वर्ल्ड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ऑर्गेनाइजेशन (WGO) ने साल 2004 में पाचन स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस मनाने का फैसला लिया था। इसके बाद पहली बार 29 मई 2005 को इस दिवस को दुनियाभर में मनाया गया। तब से हर साल अलग-अलग थीम के जरिए लोगों को डाइजेस्टिव हेल्थ के प्रति जागरूक किया जाता है। विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस का महत्व आज के समय में खराब खानपान और बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में यह दिन लोगों को पाचन तंत्र की देखभाल, सही डाइट और स्वस्थ आदतों के प्रति जागरूक करने का काम करता है। इस मौके पर कई हेल्थ कैंप, जागरूकता कार्यक्रम और विशेषज्ञों की सलाह के जरिए लोगों को डाइजेस्टिव हेल्थ बेहतर रखने की जानकारी दी जाती है।
विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस मनाने का महत्व
विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को पाचन तंत्र की सेहत के प्रति जागरूक करना है। आजकल खराब खानपान, जंक फूड और बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में, यह दिन लोगों को सही डाइट, हेल्दी आदतें और समय पर इलाज के महत्व के बारे में जानकारी देता है। इस खास दिन पर पाचन संबंधी बीमारियों की रोकथाम, शुरुआती लक्षणों की पहचान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, ताकि लोग अपनी डाइजेस्टिव हेल्थ का बेहतर ध्यान रख सकें।
विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम
विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम है "लगातार दस्त के लक्षणों को नजरअंदाज न करें"। इस थीम का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि लंबे समय तक दस्त होना सामान्य समस्या नहीं है, बल्कि यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इस साल की थीम के जरिए लोगों को समय रहते लक्षण पहचानने, डॉक्टर की सलाह लेने और पाचन से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसका मकसद डाइजेस्टिव हेल्थ को बेहतर बनाना और गंभीर परेशानियों से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना है।
डाइजेस्टिव हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें
1. फाइबर वाली चीजें खाएं
फल, सब्जियां, दालें और साबुत अनाज पाचन को बेहतर बनाते हैं और कब्ज से बचाने में मदद करते हैं।
2. भरपूर पानी पिएं
पर्याप्त पानी पीने से खाना आसानी से पचता है और पेट साफ रहता है।
3. धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाएं
खाना अच्छे से चबाने से डाइजेशन आसान होता है और गैस या ब्लोटिंग की समस्या कम हो सकती है।
4. प्रोबायोटिक फूड्स शामिल करें
दही, छाछ और फर्मेंटेड फूड्स पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करते हैं।
5. जंक और प्रोसेस्ड फूड कम खाएं
बहुत ज्यादा तला-भुना और प्रोसेस्ड खाना पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।
6. रोजाना एक्सरसाइज करें
हल्की वॉक या नियमित व्यायाम से पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है।
7. तनाव कम रखें
ज्यादा स्ट्रेस का असर सीधे पेट और डाइजेशन पर पड़ता है, इसलिए तनाव को कंट्रोल करना जरूरी है।
8. समय पर खाना खाएं
अनियमित समय पर खाना खाने से पाचन बिगड़ सकता है, इसलिए फिक्स टाइम पर भोजन करना बेहतर माना जाता है।
9. पर्याप्त नींद लें
अच्छी और पूरी नींद पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने में मदद करती है।
10. और शराब से दूरी बनाएं
स्मोकिंग और ज्यादा शराब पेट और आंतों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications