Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व
Hindi Journalism Day 2026: भारतीय पत्रकारिता के इतिहास में 30 मई की तारीख बेहद खास मानी जाती है। साल 1826 में इसी दिन हिंदी भाषा के पहले अखबार 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन शुरू हुआ था। यह समाचार पत्र कोलकाता से प्रकाशित किया गया था और इसके संपादक पंडित जुगल किशोर शुक्ल थे। 'उदन्त मार्तण्ड' ने हिंदी भाषा को पत्रकारिता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का काम किया। यही ऐतिहासिक शुरुआत आगे चलकर हिंदी पत्रकारिता की नींव बनी। इस योगदान को याद करने और हिंदी पत्रकारिता के महत्व को सम्मान देने के लिए हर साल 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।

हिंदी पत्रकारिता की ऐतिहासिक शुरुआत
30 मई 1826 को हिंदी के पहले समाचार पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन शुरू हुआ था। उदन्त मार्तण्ड का अर्थ है समाचार सूर्य। यह एक साप्ताहिक अखबार था, जिसे हर मंगलवार को प्रकाशित किया जाता था। इसकी शुरुआत पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने की थी, जो कानपुर के रहने वाले और पेशे से वकील थे। ये अखबार पहली बार कलकत्ता में प्रकाशित हुआ था।
छापी गई थीं 500 प्रतियां
उस समय कोलकाता में अंग्रेजी, बांग्ला और उर्दू अखबारों का प्रभाव था, लेकिन हिंदी में कोई समाचार पत्र नहीं था। ऐसे दौर में 'उदन्त मार्तण्ड' ने हिंदी भाषा को पत्रकारिता में नई पहचान दी। इसका प्रकाशन कोलकाता के अमरतल्ला लेन से किया गया था और पहली बार इसकी करीब 500 प्रतियां छापी गई थीं।
सात महीने बाद बंद हुआ प्रकाशन
आर्थिक परेशानियों और हिंदी पाठकों की कमी के कारण यह अखबार ज्यादा समय तक नहीं चल सका। आखिरकार 4 दिसंबर 1826 को 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन बंद कर दिया गया। हालांकि, हिंदी पत्रकारिता की नींव रखने में इसका योगदान आज भी याद किया जाता है।
हिंदी पत्रकारिता दिवस का महत्व
हिंदी पत्रकारिता दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हिंदी भाषा और पत्रकारिता के संघर्ष, जागरूकता और अभिव्यक्ति की आजादी का प्रतीक माना जाता है। यह दिन हिंदी के पहले समाचार पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' की शुरुआत को याद करने के लिए मनाया जाता है, जिसने भारतीय समाज में हिंदी पत्रकारिता की नींव रखी। इस दिन का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि उस दौर में ज्यादातर अखबार अंग्रेजी, बांग्ला और फारसी भाषाओं में प्रकाशित होते थे। ऐसे समय में हिंदी भाषी लोगों तक उनकी अपनी भाषा में खबरें पहुंचाना एक बड़ा कदम था। 'उदन्त मार्तण्ड' ने आम लोगों को देश-दुनिया की जानकारी देने के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूक करने का काम किया। हिंदी पत्रकारिता दिवस पत्रकारों के योगदान और मीडिया की जिम्मेदारी को सम्मान देने का अवसर भी माना जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि पत्रकारिता केवल खबरें पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण आधार है।



Click it and Unblock the Notifications
