Latest Updates
-
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार
Dr. APJ Abdul Kalam Quotes In Hindi: भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज 27 जुलाई को पुण्यतिथि है। डॉ. कलाम एक महान वैज्ञानिक, शिक्षक और लेखक थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। 27 जुलाई 2015 को आईआईएम शिलॉन्ग में छात्रों को संबोधित करते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनका निधन हो गया। डॉ. कलाम ने अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने के बाद भी उन्होंने हमेशा सादगी और मेहनत को अपनी पहचान बनाए रखा। उनके विचार आज भी लाखों युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करते हैं। आइए उनकी पुण्यतिथि पर पढ़ते हैं, डॉ. कलाम के कुछ ऐसे प्रेरणादायक विचार, जो जीवन में आगे बढ़ने का हौसला देते हैं -

Dr. APJ Abdul Kalam Inspirational & Motivational Quotes In Hindi
1. "इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता हैं, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।"
2. "आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी आदतें बदल सकते हैं। निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी।"
3. "इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।"
4. "अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो, तो सबसे पहले सूरज की तरह जलो।"
5. "मुझे पूरा यकीन है की जब तक किसी ने नाकामयाबी की कड़वी गोली न चखी हो, वो कायमाबी के लिए पर्याप्त महत्वाकांक्षा नहीं रख सकता।"
6. "जीवन एक कठिन खेल हैं। आप एक व्यक्ति होने के अपने जन्मसिद्ध अधिकार को बनाये रखकर इसे जीत सकते हैं।"
7. "यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।"
8. "शिखर पर पहुंचने के लिए सामर्थ्य चाहिए। फिर वो चाहे माउंट एवेरेस्ट का शिखर हो या आपके करियर का "
9. "जो लोग आधे अधूरे मन से कोई काम करते है उन्हें आधी अधूरी, खोखली सफलता मिलती है जो चारो और कड़वाहट भर देती है।"
10. "पहली बार जीत मिलने पर हमें आराम नहीं करना चाहिए। अगर दूसरी बार हार गए तो लोग बोलेंगे कि हमें मिली पहली जीत केवल एक तुक्का थी।"



Click it and Unblock the Notifications
