Latest Updates
-
Shardiya Navratri Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? जिनकी 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा से सोशल मीडिया पर मची खलबली -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
कौन थीं मधु कांबिकर? पर्दे पर निभाया था नाना पाटेकर की मां का रोल, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस -
विश्व थ्रोम्बोसिस दिवस 2026: जानें इतिहास, महत्व और ब्लड क्लॉट्स से बचने के आसान टिप्स -
Shardiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि मंत्र, भोग और आरती -
Navratri 2026 Day 3 Wishes: मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद...नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
जंतर-मंतर पर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, जानें मुगल काल की यह ऐतिहासिक धरोहर कैसे बनी लोकतंत्र की आवाज -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ क्यों किया जाता है? जानें इसका महत्व
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holidays August 2026: अगस्त का महीना कई बड़े त्योहारों और राष्ट्रीय अवसरों से भरा रहेगा। स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, ओणम और ईद-ए-मिलाद जैसे अवसरों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में, अगर अगस्त 2026 में आपको बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। इस महीने कई राज्यों में त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे, जबकि नियमित साप्ताहिक अवकाश भी रहेगा। ऐसे में चेक जमा करना, पासबुक अपडेट कराना, नकदी जमा या निकासी जैसे काम पहले से निपटा लेना बेहतर रहेगा। आइए, देखते हैं कि अगस्त के महीने में किस-किस तारीख को और कहां-कहां बैंक बंद रहने वाले हैं, देखिए जुलाई 2026 की क्षेत्रीय छुट्टियों की लिस्ट-

अगस्त 2026 में बैंक छुट्टियों की सूची
2 अगस्त (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बंद
8 अगस्त (दूसरा शनिवार) - बैंक बंद, पूरे देश में बंद
9 अगस्त (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बंद
15 अगस्त (शनिवार) - स्वतंत्रता दिवस, पूरे देश में बंद; मुंबई और नागपुर में पारसी नव वर्ष भी मनाया जाएगा
16 अगस्त (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बंद
22 अगस्त (चौथा शनिवार) - बैंक बंद, पूरे देश में बंद
23 अगस्त (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बंद
25 अगस्त (गुरुवार) - ईद-ए-मिलाद (कुछ राज्यों में)
26 अगस्त (बुधवार) - ओणम (मुख्य रूप से केरल और कुछ अन्य क्षेत्रों में)
28 अगस्त (शुक्रवार) - रक्षाबंधन (उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा सहित अन्य राज्यों में)
30 अगस्त (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बंद
इसके अलावा हरियाली तीज, नाग पंचमी, और अन्य क्षेत्रीय त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे।
नोट: सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होतीं। कई अवकाश संबंधित राज्य या शहर के अनुसार होते हैं।
वीकेंड पर भी बंद रहेंगी बैंक शाखाएं
आरबीआई के नियमों के अनुसार, सभी बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। अगस्त 2026 में भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। इसलिए वीकेंड पर बैंक जाने से पहले छुट्टी की तारीख जरूर देख लें।
ATM और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा। ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और NEFT जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, शाखा से जुड़े काम जैसे पासबुक अपडेट, चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट या अन्य काउंटर सेवाएं छुट्टी वाले दिन नहीं हो सकेंगी। इसलिए ऐसे जरूरी काम पहले ही पूरे कर लेना बेहतर रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
