Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर
Benefits Of Halim Seeds Benefits For Women: महिलाओं को हेल्दी और फिट रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स कई तरह के सीड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। हलीम के बीज भी महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, फोलेट और आयरन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इन बीजों का सेवन करने से महिलाओं की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आइए, इस लेख में आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं हलीम के बीज के सेवन से महिलाओं को होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से -

इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या दूर करे
हलीम के बीज का सेवन करने से महिलाओं में इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या दूर हो सकती है। दरअसल, इसमें फाइटोकेमिकल्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो पीरियड्स को रेगुलेट करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से हार्मोंस को बैलेंस करने और अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है।
फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार
हलीम के बीज महिलाओं की फर्टिलिटी यानी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, इन बीजों में फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो गर्भधारण करने के लिए जरूरी होता है। ये महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार होते हैं। इसके नियमित सेवन से गर्भधारण की संभावना बढ़ सकती है।
ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मददगार
स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए हलीम के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो हो सकता है। इसके सेवन से ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसके नियमित सेवन से ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के साथ-साथ डिलीवरी के बाद होने वाली कमजोरी को दूर करने में भी मदद मिलती है। हालांकि, इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
वजन घटाने में मददगार
जो महिलाएं अपना वजन कम करना चाहती हैं, वे अपनी डाइट में हलीम के बीज को शामिल कर सकती हैं। दरअसल, इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं। इसके सेवन से बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। इससे वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है।
एनीमिया से छुटकारा दिलाए
हलीम के बीज का सेवन करने से एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इन बीजों में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
