Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Winter Baby Care: सर्दियों में बच्चों को नहलाते समय न करें ये गलती, डॉक्टर ने बताए 5 जरूरी टिप्स
How To Bathe Babies In Winter: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता होती है छोटे बच्चों को नहलाना। ठंड के कारण डर रहता है कि कहीं बच्चे को सर्दी-जुकाम या बुखार न हो जाए। वहीं, बच्चों को न नहलाने से साफ-सफाई और हाइजीन से जुड़ी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। ऐसे में सही तरीका अपनाकर बच्चों को सुरक्षित तरीके से नहलाना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में हर मां का सवाल होता है कि बच्चे को सर्दियों में नहलाने से उसे जुकाम-खांसी हो जाती है। तो क्या उसे रोज नहीं नहलाना चाहिए?
इसी विषय पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेया दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने सर्दियों में बच्चों को नहलाने के लिए 5 आसान और असरदार टिप्स बताए हैं। इन उपायों को अपनाकर बच्चे को ठंड से भी बचाया जा सकता है और उसकी हाइजीन का भी पूरा ध्यान रखा जा सकता है।

सर्दियों में बच्चों को कैसे नहलाएं? जानें एक्सपर्ट की सलाह
1. सही समय पर ही बच्चे को नहलाएं
डॉ. श्रेया दुबे ने बताया कि सर्दियों में बच्चों को नहलाने का सबसे अच्छा समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच होता है। इस दौरान धूप अच्छी होती है और वातावरण अपेक्षाकृत गर्म रहता है, जिससे बच्चे को ठंड लगने का खतरा कम हो जाता है।
2. नहलाने से पहले कमरे को गर्म करें
बच्चे को नहलाने से पहले कमरे को हल्का गर्म कर लेना चाहिए। इसके लिए आप रूम हीटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। नहाते समय कमरे की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें ताकि ठंडी हवा अंदर न आए और बच्चे के शरीर का तापमान संतुलित बना रहे।
3. नहाने का समय सीमित रखें
डॉक्टर के मुताबिक, बच्चों को ज्यादा देर तक पानी में नहीं रखना चाहिए। 0 से 1 साल के बच्चे को केवल 5 से 7 मिनट तक ही नहलाएं। 1 से 3 साल के बच्चों को 10 से 12 मिनट से ज्यादा न नहलाएं। इससे अधिक समय तक नहलाने से बच्चे को सर्दी-जुकाम होने का खतरा बढ़ सकता है।

4. मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें
नहलाने के बाद बच्चे के शरीर को तौलिए से अच्छी तरह पोंछकर सुखाएं। इसके बाद 2 से 3 मिनट के अंदर बच्चे की त्वचा पर हाइपोएलर्जिक और थिक मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और सर्दियों की शुष्क हवा से बच्चे की स्किन सुरक्षित रहती है।
5. तबीयत खराब होने पर क्या करें?
वैसे तो बच्चे की तबीयत खराब होने पर भी डॉक्टर बच्चे को साफ-सुथरा रखने और नहलाने की सलाह देते हैं। लेकिन डॉ श्रेया के अनुसार, बच्चे की स्वास्थ्य को देखते हुए पहले डॉक्टर से सलाह लें और फिर उसके हिसाब से बच्चे को नहलाएं या स्पंज करें। डॉक्टर के अनुसार, हर बच्चे की स्थिति अलग होती है।



Click it and Unblock the Notifications
