Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
प्रेग्रेंसी में साड़ी कैसे पहनें? जानें मम्मी-टू-बी के लिए सोनम कपूर-स्टाइल Saree Draping Tips
How To Wear Saree During Pregnancy: नीता अंबानी (Nita Ambani) के स्वदेश इवेंट में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें उनका क्यूट सा बेबी बंप बहुत अच्छे से फ्लॉन्ट हो रहा था। सोनम साड़ी में बहुत ही सुंदर लग रही थीं उन्होंने लुक को कंप्लीट करने के लिए सटल मेकअप किया हुआ था और बालों का जूड़ा बनाया हुआ था। साड़ी में सोनम को और उनके बेबी बंप को देख उन महिलाओं के मन में सवाल आया होगा कि इस अवस्था में साड़ी पहनना कितना सेफ है और कैसे पहनें कि आप कंफर्टेबल फील करें।
बेशक साड़ी एक ऐसा खूबसूरत परिधान है जिसमें महिलाएं बहुत सुंदर लगती हैं लेकिन कुछ को लगता है कि गर्भावस्था के दौरान साड़ी पहनना बहुत मुश्किल है। हालांकि, यह वास्तविकता से कोसों दूर है क्योंकि अगर साड़ी को सही तरीके से पहना और स्टाइल किया जाए, तो यह गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए सबसे आरामदायक और हवादार परिधान हो सकता है। आज हम आपको अपने आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि गर्भावस्था के दौरान साड़ी कैसे पहनें?

सबसे पहले ब्लाउज सही चुनें
साड़ी पहनने से पहले यह ध्यान रखें कि ब्लाउज़ आपके लिए आरामदायक हो और आपको सुंदर लुक भी दे। बहुत टाइट या बहुत भारी ब्लाउज पहनने से असहज महसूस होता है, इसलिए ऐसा ब्लाउज चुनें जो फिट भी हो और आपको सहज भी रखे।
पेटीकोट कैसे बांधें
पेटीकोट को बेबी बंप के ऊपर बांधना सबसे अच्छा रहता है। इसे बहुत टाइट न बांधें ताकि खुजली या बेचैनी न हो। ढीला पेटीकोट चलने-फिरने और बैठने में आसानी देता है।
साड़ी के प्लीट्स कैसे बनाएं
गर्भावस्था में कम प्लीट्स बनाना बेहतर होता है क्योंकि ज़्यादा प्लीट्स भारी लग सकती हैं। प्लीट्स को बीच में लगाएं और ध्यान रखें कि साड़ी पैरों से बस हल्का सा छूए, नीचे न लटकें। ज्यादा लंबी साड़ी चलने में बाधा बन सकती है।
पल्लू और पिन का सही उपयोग
पल्लू को पिन से सेट कर लें ताकि काम करते समय वह बार-बार इधर-उधर न गिरे। जरूरत हो तो प्लीट्स और बाकी हिस्सों में भी पिन लगा सकती हैं। इससे साड़ी पूरे दिन स्मार्ट और सुरक्षित बनी रहती है।
गर्भावस्था के दौरान साड़ी पहनने के जरूरी टिप्स
1. हल्के कपड़े चुनें
भारी साड़ी और कढ़ाई के काम से शरीर थक सकता है। इसलिए गर्भावस्था में कॉटन, लिनन, शिफॉन और जॉर्जेट जैसी हल्की और सांस लेने वाली साड़ियाँ सबसे बेहतर होती हैं।
2. ब्लाउज के नए स्टाइल्स ट्राई करें
आप अपने लुक के हिसाब से ब्लाउज़ चुन सकती हैं
• फुल स्लीव ब्लाउज़
• शर्ट स्टाइल ब्लाउज
• कॉलर वाले ब्लाउज़
• कोहनी तक लंबी स्लीव वाले ब्लाउज़
अगर आप बेबी बंप को दिखाना चाहती हैं या छुपाना चाहती हैं, दोनों के लिए ब्लाउज़ के डिज़ाइन मददगार होते हैं।
3. मैटरनिटी बेली बेल्ट पहनें
यह इलास्टिक बेल्ट पीठ और बेबी बंप को सपोर्ट देती है। इससे कमर और पेट पर साड़ी लपेटना आसान हो जाता है और अगर आप अपना बेबी बंप कम दिखाना चाहें तो यह भी मदद करती है।
4. हाई हील से बचें
साड़ी के साथ गर्भावस्था में हाई हील पहनना जोखिम भरा हो सकता है। पीठ और घुटनों में दर्द बढ़ सकता है। इसलिए आरामदायक फ्लैट फुटवियर चुनें।
5. भारी कढ़ाई वाली साड़ी न पहनें
भारी साड़ी शरीर पर ज्यादा भार डालती है और थकान देती है। ऐसे कपड़े सिर्फ कम समय के लिए पहनें, लगभग 3-4 घंटे से ज़्यादा नहीं।
6. साड़ी बंप के ऊपर या नीचे पहनें
अगर आप बेबी बंप छुपाना चाहती हैं तो साड़ी को बंप के ऊपर पहनें। अगर दिखाना चाहती हैं तो बंप के नीचे पहन सकती हैं। बस ध्यान रहे कि साड़ी बहुत नीचे न जाए, ताकि ठोकर लगने की संभावना न रहे।



Click it and Unblock the Notifications
