Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
नीता अंबानी के स्वदेश इवेंट में भारतीय कला का जलवा, सेलेब्स ने दिखाया एथनिक चार्म
Nita Ambani Swadesh Event Celebrities Ethnic Look: नीता अंबानी के स्वदेश इवेंट ने एक बार फिर भारतीय कला और शिल्प की भव्य विरासत को दुनिया के सामने शानदार अंदाज में पेश किया। रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने इरोस में स्वदेश फ्लैगशिप स्टोर पर इस खास समारोह की मेजबानी की, जहां भारतीय कारीगरों की अतुलनीय कला को सम्मान देते हुए उनके हस्तशिल्प, बनावट और परंपरागत डिजाइन को प्रदर्शित किया गया।
ग्लोबल ऑडियंस तक भारतीय शिल्पकारी की चमक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस इवेंट में कई नामी सेलेब्स ने हिस्सा लिया और एथनिक आउटफिट्स में अपने शानदार लुक से चार चांद लगा दिए। नीता अंबानी भी इस मौके पर मयूर नीली साड़ी में नजर आईं, जो कधुआ तकनीक से बनी थी और पारंपरिक भारतीय वस्त्र कला का अनोखा उदाहरण मानी जाती है।
स्टार्स की मौजूदगी, दमदार फैशन और भारतीय संस्कृति की अद्भुत प्रस्तुति ने इस कार्यक्रम को वास्तव में यादगार बना दिया। वहीं बॉलीवुड हसीनाओं ने भी अपने हुस्न का जलवा बिखेगा और शाम को और भी रंगीन बना दिया। आइए देखें इंटरनेट पर वायरल तस्वीरों और वीडियो की खास झलक।

ईशा अंबानी
ईशा अंबानी इस इवेंट में स्वदेश की गोल्ड टोन साड़ी पहनकर पहुंचीं। साड़ी पर हल्की ग्रेइश-गोल्डन स्ट्राइप्स ने उसे और भी रिच और लग्ज़ूरियस फिनिश दी।
उन्होंने प्लीट्स को बिल्कुल परफेक्शन के साथ सेट किया, जबकि पल्लू को स्टॉल की तरह हाथों पर ड्रेप करने का मॉडर्न स्टाइल उनके पूरे लुक का हाइलाइट बन गया। ट्रैडिशनल सिल्क और कंटेम्परेरी ड्रेपिंग के इस मेल ने ईशा का ग्लैमर फैक्टर और बढ़ा दिया।
श्लोका मेहता - आकाश अंबानी
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता भी इस विशेष शाम में शामिल हुए और भारतीय कारीगरों और कलाकारों को सम्मान देने के मिशन का समर्थन किया। कपल का सिम्पल लेकिन क्लासी स्टाइल काबिल-ए-तारीफ रहा।
दीपिका पादुकोण - रणवीर सिंह
इस ग्लैमरस नाइट में दीपिका पादुकोण का लुक सबसे क्लासी माना गया। उन्होंने मास्टर कारीगर भवाड़ सिंह द्वारा बुने गए नव-रत्न पाटन पटोला को अनामिका खन्ना की मॉडर्न स्टाइलिंग के साथ कैरी किया। ज्योमेट्रिक पैटर्न, मुलमुल फ्लोरल्स और बनारसी बॉर्डर ने आउटफिट को रॉयल टच दिया। ब्रेडेड हेयरस्टाइल, लंबे स्टेटमेंट ईयररिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ दीपिका का लुक इंटरनेट पर छा गया।
सोनम कपूर
इवेंट की सबसे ज्यादा चर्चित स्टार रहीं सोनम कपूर, जो इस समय अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने अबू जानी-संदीप खोसला की ब्लैक-गोल्ड बनारसी कढ़ुआ बॉर्डर साड़ी पहनकर ऐसा जलवा बिखेरा कि सोशल मीडिया पर उनका लुक तुरंत ट्रेंड कर गया।
जाह्नवी कपूर - खुशी कपूर
सिस्टर जोड़ी जाह्नवी और खुशी कपूर फेस्टिव वाइब बढ़ाती नजर आईं। दोनों ने ब्राउन कोऑर्डिनेटेड आउटफिट्स पहने और रेड एम्ब्रॉयडरी वाली क्रिसमस स्टॉकिंग्स के साथ स्टाइल स्टेटमेंट बनाया। जाह्नवी का वेवी हेयर और सॉफ्ट मेकअप व खुशी के सिंपल-ट्रेंडी लुक ने उनका ट्विनिंग मोमेंट परफेक्ट बना दिया।
अनन्या पाण्डेय
अनन्या पाण्डेय ने नारंगी बनारसी साड़ी में सबका दिल जीत लिया। सिल्वर तोते और गोल्डन जरी बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने ओपन पल्लू स्टाइल में कैरी किया। डोरी स्टाइल ब्लाउज़, सिंपल पोनीटेल, हैवी पर्ल-गोल्डन ईयररिंग्स, गोल्डन कड़े और सिल्वर बिंदी-सभी ने मिलकर उनके लुक को ट्रेंडी + एलीगेंट बना दिया।
माधुरी दीक्षित - डॉ. श्रीराम नेने
माधुरी दीक्षित अपने हमेशा वाले एलीगेंट अंदाज़ में नज़र आईं। खूबसूरत साड़ी में उनका ग्रेसफुल लुक दिल जीतने वाला था, जबकि उनके पति श्रीराम नेने फॉर्मल स्टाइल में बेहद हैंडसम लगे।
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी लहंगे में दिखाई दीं और रॉयल अपील के साथ क्लासिक ब्यूटी का शानदार संगम पेश किया। उनके मिनिमल लेकिन रिच स्टाइल को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिली।
रितेश देशमुख - जेनेलिया डिसूजा
इवेंट के सबसे प्यारे और स्टाइलिश कपल्स में से रहे रितेश-जेनेलिया। जेनेलिया का ओल्ड-वर्ल्ड चार्म भरा लुक, 100 साल पुराने कुंदन-पोल्की ईयररिंग्स और स्वदेश की हैंडक्राफ्टेड जड़ाऊ बर्ड रिंग के साथ परफेक्ट दिखा। दोनों का ग्रेसफुल अंदाज़ फैंस को बेहद पसंद आया।
गौरी खान
शाहरुख खान की पत्नी और नामी इंटीरियर डिज़ाइनर गौरी खान ग्रीन अनारकली सूट में नजर आईं। उनका रॉयल और रिफाइंड स्टाइल सभी की निगाहें खींच ले गया।
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर ग्लैमरस लहंगे में पहुंचीं और एलिगेंट एथनिक स्टाइल के साथ पूरे लुक में एक मॉडर्न टच जोड़ा।
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने व्हाइट साड़ी विद येलो बॉर्डर चुनकर सादगी और सोफिस्टिकेशन का शानदार उदाहरण पेश किया। लॉन्ग-स्लीव ब्लाउज़ के साथ उनका लुक बेहद प्योर, पॉलिश्ड और टाइमलेस लगा।
युवराज सिंह - हेजल कीच
क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच पिंक शेड्स में मैचिंग आउटफिट्स पहनकर पहुंचे।
दोनों का कोऑर्डिनेटेड कपल लुक बेहद आकर्षक और रोमांटिक लगा।
रवीना टंडन
रवीना टंडन काले रंग की साड़ी और रेड स्टेटमेंट नेकलेस में पहुंचीं। उनका पावरफुल और ट्रेडिशनल-ग्लैम लुक पूरी रात नजरों का केंद्र बना रहा।



Click it and Unblock the Notifications