Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
जयमाला में पत्नी के आगे झुके इंद्रेश उपाध्याय, वायरल वीडियो देख यूजर्स बोले- 'कलयुग में कान्हा मिल गए'
Indresh Upadhyay Jaimala Video Viral: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी उदयपुर में बड़ी ही भव्यता और शालीनता के साथ संपन्न हो गई है। इस विवाह में कई बड़े संत, महंत और सेलिब्रिटी न शिरकत की। इंद्रेश उपाध्याय की शादी सोशल मीडिया ट्रेंड कर रही है। उनकी शादी के सारे वीडियो और फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं जिसने लोगों के दिल जीत लिए हैं। वहीं सबसे ज्यादा जो वीडियो वायरल हो रहा है वो है कथावाचक की जयमाला का जिसमें वो अपनी पत्नी के आगे झुकते नजर आते हैं।
जैसे ही दूल्हा बने इंद्रेश वरमाला डालने के लिए आगे बढ़ते हैं, वे सम्मान और प्रेम के प्रतीक के रूप में पूरी तरह अपनी पत्नी की ओर झुक जाते हैं। शादी के मंच पर यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी चकित रह गए, वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो ने आग की तरह फैलते ही कमेंट्स की बाढ़ ला दी जिसे बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कुछ ही घंटों में वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है और कमेंट की तो मानों बाढ़ सी आ गई है।

इंद्रेश उपध्याय की शादी हुई संपन्न
कई दिनों से कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी सुर्खियों में बनी हुई है। लोगों में उनकी दुल्हन के बारे में जानने की उत्सुकता अलग लेवल की है। वहीं सभी अपने प्रिय इंद्रेश उपाध्याय की शादी की रस्मों को इंटरनेट पर देख रहे हैं। हर वीडियो में एक अलग ही तरह की भव्यता, शालीनता और सौम्यता है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। इंद्रेश ने शिप्रा संग सात फेरे ले अपने जीवन का नया अध्याय शुरू कर दिया है। दोनों साथ में किसी देवी-देवता से कम नहीं लग रहे हैं।
लाल लहंगे में देवी जैसी लग रही थीं शिप्रा
जहां आजकल दुल्हन के लिए लाइट कलर, पिंक कलर और ब्राइट कलर के लहंगे ट्रेंड में हैं वहीं शिप्रा ने लाल रंग के लहंगे को ही अपनी शादी के लिए चुना। इस आउटफिट में बहुत ही सिंपल मेकअप के साथ वो इतनी खूबसूरत लग रही थी कि मानों सामने कोई देवी खड़ी हो। वहीं इंद्रेश उपाध्याय का शादी का लिबास भी बहुत ही अच्छा लग रहा था। मोतियों से जड़ी शेरवानी और सिर पर पगड़ी पहने वो भी देवता से कम नहीं लग रहे थे।
भगवानों जैसी हुई जयमाला
बात उनकी जयमाला की करें तो वो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई हुई है। लाल जोड़े में शिप्रा स्टेज पर आईं तो इंद्रेश ने जयमाला के समय उनके सामने सिर झुका दिया और उन्होंने बड़ी ही शालीनता के साथ उनके गले में जयमाला डाल दी। इसके बाद दोनों हाथ जोड़ उनके सामने झुक नमन किया। आजकल हो-हल्ला से होने वाली जयमाला के विपरीत इंद्रेश और शिप्रा की जयमाला देख उन धार्मिक सीरियलों की याद आ गई जिनमें देवी-देवताओं की शादी होती है जैसे कि शिव-पार्वती विवाह, राम-सीता विवाह।
लोगों ने भी किए शानदार कमेंट
जैसे ही इंद्रेश और शिप्रा की जयमाला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने दिल खोलकर कमेंट किए। एक ने लिखा- जैसे हमारे जय जय का स्वभाव है वैसे ही राधिका मिल गई यह कोई पूर्व जन्म के कर्म होते होंगे ऐसे कलयुग में किसी को कान्हा मिल जाए। दूसरे ने लिखा- अरे सौभाग्य देखो उस स्त्री का जिसने जय जय को पति रुप मे पाया।
तीसरे ने लिखा- द्वापर में तो श्री कृष्णा और माता राधा का विवाह नहीं देख सकते थे लेकिन कलयुग में जय जय का विवाह देखकर आंखें धन्य हो गई। चौथे ने लिखा- सुंदरतम से भी सुंदरतम। इसी तरह के और भी बहुत से कमेंट आए हैं। जब हम इस स्टोरी की लिख रहे हैं तब तक इस वीडियो को पोस्ट हुए 9 घंटे हुए हैं और 6 लाख लोगों ने इसे लाइक किया और कमेंट किए।



Click it and Unblock the Notifications
