Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की नेटवर्थ कितनी है? एक कथा के लिए लेते हैं इतना जानकर नहीं होगा यकीन
Indresh Upadhyay Net Worth: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय का नाम आज भक्ति जगत में सबसे चर्चित नामों में शुमार है। सोशल मीडिया पर उनकी कथाएं, भजन और भागवत प्रवचन लगातार वायरल होते हैं और बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनना पसंद करते हैं। उनकी आवाज, सरल भाषा और श्रीकृष्ण-भक्ति की अनूठी शैली ने उन्हें कम समय में ही देश-विदेश में अपार लोकप्रियता दिलाई है।
यही वजह है कि आज उनकी कथाओं के लिए लाखों की भीड़ उमड़ती है और आयोजक महीनों पहले ही बुकिंग कर लेते हैं। इन दिनों इंद्रेश चर्चा का विषय बने हुए हैं। मगर इस बार वो अपने कथावाचन के अंदाज और भजनों की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं।

दरअसल उनकी शादी होने वाली है जिस वजह से इंटरनेट पर उन्हीं का जिक्र हो रहा है। कोई जानना चाहता है कि उनकी होने वाली दुल्हन कौन हैं? तो कोई जानना चाहता है कि वो लव मैरिज कर रहे हैं या अरेंज? वहीं कुछ लोग ये जानने के लिए आतुर हैं कि इंद्रेश उपाध्याय कितनी संपत्ति के मालिक हैं और एक कथा के लिए कितनी फीस लेते हैं। आइए फिर जानते हैं कि कितने अमीर हैं इंद्रेश और एक कथा के लिए लेते हैं कितनी फीस साथ ही उनकी होने वाली धर्मपत्नी के बारे में भी कुछ चर्चा कर लेते हैं।
एक कथा की कितनी है इंद्रेश उपाध्याय की फीस
इंद्रेश उपाध्याय अपने कथावाचन और भजनों की वजह से घर-घर में फेमस हैं। खासतौर से Gen Z के बीच वो सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल है जो भक्ति पथ नाम से है। रिपोर्ट के अनुसार, इंद्रेश की भागवत कथा की स्थानीय लोगों के लिए फीस 11 हजार से लेकर 51 हजार रुपये के बीच की है।
वहीं बड़ा इवेंट हो तो उसमें 51 हजार से 1 लाख 51 हजार तक फीस है। ये बात साफ कर दें कि इंद्रेश उपाध्याय एक कथा के लिए कितनी फीस लेते हैं इसकी सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। इंद्रेश की कुल संपत्ति की भी पुख्ता जानकारी भी कहीं मौजूद नहीं है।
कितने हैं कथावाचक के फॉलोअर्स
इंद्रेश उपाध्याय के भजन बच्चों से लेकर बड़ों तक की जुबान पर रहते हैं। वहीं उनकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शानदार फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर इंद्रेश के 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और भक्ति पथ नाम के यूट्यूब चैनल पर 1.45 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। Gen Z के बीच भी इंद्रेश उपाध्याय की पॉपुलैरिटी इतनी शानदार है कि वो भी उन्हें सुनना पसंद करते हैं।
कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय की होने वाली पत्नी?
अब ये जान लेते हैं कि इंद्रेश उपाध्याय की होने वाली पत्नी का नाम शिप्रा है जो हरियाणा से ताल्लुक रखती हैं और अभी पंजाब के अमृतसर में रहती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इंद्रेश और शिप्रा की लव मैरिज है। हालांकि शादी विधि-विधान से उदयपुर में 5 दिसंबर 2025 को होने वाली है। इस शादी में संत, महंत और कई नामी हस्तियां शामिल होने वाली हैं।



Click it and Unblock the Notifications
