Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय
गर्मी इतनी बढ रही है कि लोगों को हीट स्ट्रोक होना आम बात हो गई है। हीट स्ट्रोक जिसे उष्माघात भी कहा जाता है, ऐसी अवस्था है जिसमें पीड़ित व्यक्ति के शरीर का तापमान अत्यधिक धूप या गर्मी की वजह से बढ़ने लगता है। शरीर से ज्यादा पसीना निकलने की वजह से शरीर का तापमान बढ जाता है और उसे हीट स्ट्रोक हो जाता है। इस दौरान व्यक्ति को भूख कम लगती है, सिरदर्द, थकान, चक्कर, डीहाइड्रेशन और बुखार आ जाता है। यह समस्या सही हो सकती है और इसका इलाज आपके घर में ही मौजूद है।
हीट स्ट्रोक का घरेलू उपचार-

1. कच्चे आम का रस- आम पना गर्मियों के दिनों में खूब बिकता है। इसे आप अपने घर पर ही बना कर पी सकते हैं और हीट स्ट्रोक से छुटकारा पा सकते हैं। दिन में 1 गिलास काफी है।
2. इमली- पानी में इमली डाल कर उबाल लीजिये, 15 मिनट के बाद इसे मैश कीजिये और छान कर उसमें नमक और पानी मिलाइये। इससे गर्मी का बुखार सही हो जाता है।
3. प्याज- शरीर की गर्मी को उतारने के लिये प्याज उपयोगी होता है। कटे हुए प्याज को जीरे के साथ भून लीजिये। इसका सेवन करने से पाचन क्रिया सही होगी जो कि गर्मी की वजह से बढ जाती है।
4. गरी का दूध- गरी का दूध निकाल कर उसमें काली र्मिच के दाने पीस कर डालें और शरीर पर लगाएं। ऐसा करने से शरीर से गर्मी तुरंत निकल जाएगी।
5. फलों का रस पियें- चाय-कॉफ़ी की बजाये आप फलों के रस पिया करें अथवा गन्ने का जूस पिया करें। नारियल का पानी पीना भी गर्मी के दिनों में बहुत लाभ पहुंचता है और हीट स्ट्रोक से बचाता है।
6. इलेक्ट्रोलाईट नमक - पानी एवं कई खनिजो का मिश्रण होता है जो निर्जलीकरण की अवस्था में आपके शरीर में बहुत हीं कम हो जाता है। खनिजो एवं नमक पानी के कम होने से आप बहुत हीं कमजोर महसूस करने लगते हैं एवं आपके बदन, मांशपेशियों में दर्द एवं कमजोरी रहने लगती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications