Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Holi 2026: होली में ज्यादा पी ली है भांग, तो नशा उतारने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय
Home Remedies To Get Rid Of Bhang Hangover: इस साल रंगों वाली होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन रंग, मिठाइयों और ठंडाई के साथ उत्सव का माहौल और भी खास हो जाता है। कई जगहों पर ठंडाई में भांग मिलाकर पीने की परंपरा भी होती है। लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करने से इसका नशा ज्यादा हो सकता है, जिसके कारण घबराहट, चक्कर, सिरदर्द या डिहाइड्रेशनजैसी समस्याएं होने लगती है। कुछ लोगों को भांग का हैंगओवर कई दिनों तक परेशान कर सकता है। ऐसे में, घबराने की बजाय शांत रहकर सही देखभाल करना जरूरी है। कुछ घरेलू उपाय भांग के असर को धीरे-धीरे कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए, जानते हैं भांग का नशा उतारने के घरेलू उपायों के बारे में -

नींबू
नींबू भांग का नशा उतारने का प्रभावी उपाय है। इसमें मौजूद विटामिन-सी नशे को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाएं और उसका सेवन करें। इसके अलावा,
भांग का नशा उतारने के लिए आप खट्टे फलों जैसे संतरा, मौसमी और आंवला का सेवन कर सकते हैं। इससे भांग का नशा बहुत जल्दी उतर जाता है।
अदरक
अदरक भी भांग के नशे को कम करने में मदद करता है। यह शरीर को गर्म रखने और पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। इसके लिए आप अदरक का एक छोटा टुकड़ा चबाएं या इसे शहद और नींबू के साथ गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इसे धीरे-धीरे नशा कम होने लगेगा।
नारियल पानी
भांग का सेवन करने से शरीर में डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) हो सकती हैं, जिसके कारण कमजोरी, सिरदर्द और थकान होने लगती है। ऐसे में, नारियल पानी का सेवन करने से शरीर को प्रचुर मात्रा में मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट की प्राप्ति होती है। साथ ही, इससे भांग का नशा कम होने लगता है।
घी या मक्खन
भांग का नशा उतारने के लिए देसी घी या मक्खन भी फायदेमंद सकते हैं। अगर किसी को भांग का नशा हो गया है, तो उसे देसी घी या मक्खन खाने को दें। यदि ऐसे खाने में दिक्कत हो, तो किसी चीज में मिलाकर भी दिया जा सकता है। इससे भांग का नशा कम होने लगता है।
इमली
भांग का नशा उतारने के लिए आप 30 ग्राम इमली लें। इसे एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। फिर इसे मथकर इमली का पानी अलग कर लें। अब इस पानी में 30 ग्राम गुड़ मिलाकर पी जाएं। इससे भांग का नशा जल्दी उतार सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications