Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Ayurvedic Tips: गर्मी में इस फल का पानी पीने से रहती है ठंडक, असर इतना कि बिच्छू भी काट जाएं तो फर्क न पड़े
इमली का नाम सुनते ही मुंह से लार टपकने लगती हैं, इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही कुछ ऐसा है कि जो हमें सीधे हमारे बचपन की ओर ले जाता है। हमारे देश में कई व्यंजनों में इस खट्टे-मीठे फल का इस्तेमाल किया जाता है।
चाहे वो सांभर हो या फिर गोल गप्पे का पानी। इमली कैंडी की फैंस फॉलोइंग भी कम नहीं हैं। ये तो बात हो गई इमली के स्वाद की, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि आयुर्वेद में इमली को किसी औषधि से कम नहीं माना गया है।
इमली और इसके बीजों का इस्तेमाल शरीर के अलग-अलग समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जाता है। इमली के पानी को पीने से गर्मियों में शरीर ठंडकार रहता है। ऐसे ही इसके कई गुण है जो आप नीचे आर्टिकल में जान पाएंगे।

गर्म हवा से बचाएं
गर्मी के दिनों में धूप में निकलने या फिर गर्म हवा के कारण सिर में दर्द होने पर भी इमली की पत्तियां काफी असरदायक बताया गया है। इसका लेप लगाने से सिर ठंडा पड़ जाता है। वहीं त्वचा की समस्याओं और सूजन होने पर इमली की पत्तियों का लेप बनाकर लगाने से भी लाभ होता है।
बिच्छू के डंक को कर दे बेअसर
आयुर्वेद के अनुसार बिच्छू के काटने पर इमली के बीज भी दवा के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। इसके बीजों का पाउडर पानी में घोलकर पीने से काफी फायदा होता है।
खांसी में दे राहत
गले में टांसिल्स या खांसी होने पर इमली के बीजों को पानी में घिसकर पतला पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अपने तालू पर लगाकर रखें। ऐसा करने पर टांसिल्स और खांसी दोनों में फायदा होगा।
ब्लड प्रेशर करता है मैनेज
इमली का सेवन आपके बढ़े हुए ब्लडप्रेशर को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा यह आपका वजन कम करने के लिए भी एक बढ़िया विकल्प है।

हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है
इमली में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है। ये हीमोग्लोबिन को बढ़ाकर शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।
उल्टी होने पर पीएं इसका शर्बत
उल्टी होने या जी मचलाने की स्थिति में इमली खाने से या फिर इसका शर्बत पीना काफी लाभदायक होता है। पीठ दर्द होने पर शरीर पर इमली को भिगोकर इसका लेप बनाकर लगाएं तुरंत राहत मिलेगी।
ऐसे बनाएं इमली का पानी
इमली के बीज को निकाल कर एक कप पानी में मिक्स कर 2 घंटे के लिए फूलने के लिए रख दें। जब इमली अच्छी तरह फूल जाए, तो इसके पल्प को निकालकर मिक्सी में पीस लें। अब उसे कपड़े से छानकर एक अलग बर्तन में रख लें। आप चाहे तो इसे सादा पी ले। वरना इस घोल में चीनी पाउडर, धनिया पाउडर, काला नमक, सादा नमक और पानी डालकर उसे अच्छी तरह से मिला लें। अब फ्रिज में 1 घंटा ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फ्रिज से निकालकर उसमें पुदीने की पत्तियां डालकर सर्व करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
