Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
प्रेग्नेंसी में कटहल खाना चाहिए या नहीं? डाइट में शामिल करने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान
Is It Safe To Eat Jackfruit During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में, शरीर को हेल्दी रखने के लिए स्वस्थ और संतुलित खानपान की जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिला जो कुछ भी खाती-पीती है, उसका असर उसके साथ-साथ शिशु की सेहत पर भी पड़ता है। ऐसे में, प्रेग्नेंसी में गर्भवती महिलाओं को कुछ चीजों को खाने और कुछ चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, कई बार गर्भवती महिलाएं कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेती हैं, जिससे उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसी ही एक चीज है कटहल, जिसे लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। अक्सर कई लोगों के मन में इस बात को लेकर कंफ्यूजन रहती है कि प्रेग्नेंसी में कटहल खाना सुरक्षित है या नहीं? तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवनन से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में कटहल खाना चाहिए या नहीं?

प्रेग्नेंसी में कटहल खाना चाहिए या नहीं?
डायटीशियन अबर्ना माथीवनन के मुताबिक, प्रेग्नेंसी में कटहल का सेवन करना पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। कटहल में ऐसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो मां और गर्भस्थ शिशु की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि, इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही, कटहल को बहुत ज्यादा पकाकर नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। प्रेग्नेंसी में कटहल का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
प्रेग्नेंसी में कटहल खाने के फायदे
कटहल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें जिंक, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो गर्भवती महिला के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। प्रेग्नेंसी में कटहल का सेवन करने से कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है और पेट से जुड़ी दिक्कतें कम हो सकती हैं। इसके अलावा, इसके सेवन से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है और हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। कटहल में मौजूद पोषक तत्व शिशु के सही विकास में भी मददगार हो सकते हैं।
प्रेग्नेंसी में कटहल खाने के नुकसान
हालांकि कटहल के कई फायदे हैं, लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ समस्याएं भी पैदा कर सकता है। ज्यादा मात्रा में कटहल खाने से गर्भवती महिला का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए जिन महिलाओं को जेस्टेशनल डायबिटीज है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, कटहल का ज्यादा सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। कुछ महिलाओं को इसका सेवन करने से एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना बेहतर होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
