Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 9 April 2026: आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, क्या लकी लिस्ट में है आपकी राशि? -
वॉटरप्रूफ कोलम: बारिश में भी नहीं धुलेगी आपकी रंगोली -
चेहरे से पिंपल्स हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी बेदाग त्वचा -
World Health Day 2026: कैंसर से बचाव ही है असली इलाज, Boldsky Panel Discussion में एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा -
Swapna Shastra: सपने में दांत का टूटना इस बात की ओर करता है इशारा, जानें मतलब -
Siblings Day: भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां का लंबी बीमारी के बाद निधन, कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? -
ड्रैगन फ्रूट खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एनीमिया से लेकर डायबिटीज जैसी कई बीमारियां होंगी दूर -
भीषण गर्मी में स्किन और बालों को बचाएं, अपनाएं ये जादुई टिप्स -
Baisakhi 2026: 13 या 14 अप्रैल, कब है बैसाखी? जानें सही तारीख, महत्व और इतिहास
बेकार में ब्रेकअप ना करें, उससे पहले खुद से पूछें ये जरुरी सवाल
किसी के साथ सम्बंध तोड़ देना आसान होता है लेकिन अपने लिए सही पार्टनर का चयन करना बहुत मुश्किल काम है। इसीलिए, अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं तो बात-बात पर ब्रेकअप करने की आदत से दूर रहें।
हम सभी अलग किस्म के होते हैं, सबकी अपनी-अपनी च्वाइस होती है, सबकी अपनी सोच होती है, कोई जरूरी नहीं कि अगला इंसान भी आपकी ही सोच से चलें। अपनी प्राथमिकताओं और जरूरतों के हिसाब से अपने सम्बंधों को न चलाएं। जिसके साथ रिश्ते में है, उससे धोखेबाजी न करें।
READ: ब्रेकअप करने से पहले इन बातों पर कर लें विचार
आपको कोई शंका या संदेह है तो उस इंसान के सामने रखें। याद रखिए, जरूरी नहीं कि इसके बाद आपको जो मिले, वो बिल्कुल ठीक हो। जल्दबाजी में आकर रिश्ते को तोड़ना बेवकूफी होती है।
अपने रिश्ते की महत्वता को जानना सबसे जरूरी होता है। कई बार आपको सामने बहुत अच्छा लगता है कुछ लोगों को देखकर, लेकिन अंदर झांककर देखें तो उनके बीच भी कई समस्याएं होती हैं, ऐसे को आइडल मानकर अपने रिश्ते की तुलना भी न करें। सोलमेट ढूंढना मुश्किल होता है।
READ: एक असली मर्द बन कर कैसे करें अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप?
अगर आप किसी के साथ अपने सम्बंधों को खत्म करने जा रही है तो सबसे पहले खुद से ये सवाल पूछें।

1. क्या उसने आपको धोखा दिया है?
किसी के साथ रिश्ते को समाप्त करने के पीछे सबसे बड़ा कारण, धोखा होता है। अगर उस इंसान से आपसे झूठ बोला है या आपको अंधेरे में रखा है तो आप रिश्ते को खत्म कर सकते हैं लेकिन उससे पहले पूरी बात सुन लें और उस स्थिति को समझें।

2. आपके साथ बदतमीजी की?
आप जिस के साथ सम्बंधों को समाप्त करने वाले हैं क्या उस इंसान ने कभी भी आपके साथ बदतमीजी की, चार लोगों के बीच आपका उपहास बनाया और आप पर हाथ उठाया। अगर ऐसा है तो आपको ऐसा फैसला शीघ्र ही लेना चाहिए।

3. सम्बंधों में तनाव है?
अगर आपको इस सम्बंध में बहुत तनावग्रस्त महसूस होता है और दिनों-दिन अरूचि होती जाती है तो ऐसे रिश्ते को आगे न बढ़ाना ही बेहतर होगा।

4. आपके कोई बेहतर विकल्प है?
कई बार आपका दिल हट जाता है, उसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। हो सकता है कि आपकी ट्यूनिंग सही न हो या फिर आपकी और उनकी रूचि एक जैसी न हो। ऐसे में भी पार्टनर बोझ सा लगता है। शादी से पहले आपके पास विकल्प होता है कि आप बाहर निकल जाएं; लेकिन एक बार शादी हो गई तो कुछ भी संभव नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications











