Aaj Ka Rashifal 23rd January: इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगी मजबूती, जानिए क्या हैं आज आपके भाग्

क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और पूरी होगी आपकी मनोकामना? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। एक आदर्श जीवनसाथी की तरह आप घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में अपने प्रिय की मदद करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। हालांकि आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप व्यर्थ की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। दूसरों के मामले में ज्यादा बोलने से बचें अन्यथा आज आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। पैसों के मामले में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपका धन चोरी हो सकता है या फिर आपके साथ धोखाघड़ी हो सकती है। बेहतर होगा आज आप जल्दबाजी में पैसों से जुड़ा कोई भी काम ना करें। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण नुकसान संभव है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। बड़े फायदे के लिए आप छोटे फायदों को अनदेखा ना करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20): रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आप जिनसे प्रेम करते हैं अगर उनसे विवाह करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपका कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5:95 से 7:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। किसी करीबी की मदद से आपको धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा आपको रुके हुए धन की भी प्राप्ति होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपने कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो बेहतर होगा। वहीं व्यापारियों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अतीत में किए हुए किसी निवेश का दुगना फायदा आपको होने की संभावना है। घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। माता या पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है। ऐसे में आज आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): व्यापार में यदि उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आज का दिन आपके लिए राहत लेकर आ सकता है। आपको अच्छा फायदा होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज उनकी ओर से आपको कोई ऐसी सलाह मिल सकती है जो आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन लगातार खर्चों में हो रही वृद्धि आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। परिजनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का अवसर भी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य है तो आज उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। आर्थिक मामले में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें खासतौर पर यदि आप पैसों से जुड़ा लेनदेन करने वाले हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित नहीं है। दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि आपको अति उत्साहित होने से बचने की सलाह दी जाती है। आप सकारात्मक रहें और पूरी मेहनत से अपना काम करें। व्यापारियों को अच्छा लाभ कमाने के लिए सोच समझकर अपनी व्यवसायिक योजना बनाने की जरूरत है। खुद को सेहतमंद रखने के लिए आपको अच्छे खान-पान के साथ पर्याप्त आराम करने की भी सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। यदि आप पैसों से जुड़ा लेन देन करने वाले हैं तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है नहीं तो आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा। आपको उनका भावनात्मक समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 8:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा निवेश ना करने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर से सलाह लेकर ही अपने महत्वपूर्ण फैसला लेंगे तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन इन सामान्य रहने वाला है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पैसों से जुड़ा लेन देन भी आप समझदारी से करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा।
आज भाई या बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी शुभ कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। घर में अचानक कुछ मेहमानों के आने के कारण आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। यदि आप अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो ऐसे फैसला आपको जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है
व्यापारियों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा। आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:10 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): नौकरीपेशा जातकों को अपने महत्वपूर्ण कार्य ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। यदि आपसे कोई गलती होती है तो आपको दी हुई जिम्मेदारी आपसे वापस ली जा सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ेगी। आपके बीच वैचारिक मतभेद हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यदि आपने किसी को उधार दिया है तो उन्हें एक बार रिमाइंड जरूर करा दें। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। आपका रुका हुआ कोई कार्य आज पूरा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। आपका प्रमोशन हो सकता है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपके बीच भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य का मामला आज कमजोर रहेगा। आपको जुकाम, बुखार आदि हो सकता है।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप अपनी नौकरी को बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। रोमांटिक लाइफ में केवल प्यार और रोमांस रहेगा। पार्टनर के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। सेहत में सुधार आएगा।

शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:18
शुभ समय:शाम 4:20 से 7 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Desktop Bottom Promotion