Aaj Ka Rashifal 24th April: सोने की तरह चमकेगी आज इन राशियों की किस्मत, सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

आज 24 अप्रैल, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। यह जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल पर आधारित इस फलादेश से आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं।

तो आइए देखते हैं आज का दिन कौन सी राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ।

Aaj Ka Dainik Rashifal 24th April Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। ऐसे में आपको परिवार के साथ समय बिताने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाएगा। पैसों के मामले में आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ धोखाघड़ी हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है। ऐसे में आपको लापरवाही से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम अटकने की संभावना है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छी डील करने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय:प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहने वाली है। आपको नए लोगों से मेल मिलाप करने का अवसर प्राप्त होगा। कामकाज को लेकर यदि आप कुछ दबाव महसूस कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जीवनसाथी का मूड आज कुछ गर्म रहने वाला है। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने की जरूरत है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में दिए गए कार्य आज आप समय पर पूरे कर पाएंगे। ऐसे में उच्च अधिकारी आप से काफी खुश रहेंगे। साथ ही वे आपके प्रदर्शन से भी संतुष्ट नज़र आएंगे। व्यापारियों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। आपके किसी कार्य में रुकावट आने की संभावना है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आज आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप उनके लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहना होगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:24
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में यदि आप उच्च पद पर कार्यरत है तो आज आप अपने जूनियर्स को काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव दे सकते हैं। इसके अलावा आपकी सकारात्मकता और ऊर्जा सभी को काफी प्रभावित भी करेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपनों की जरूर लेनी चाहिए। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आपके बड़ों और गुरुजनों की मदद से आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भी बढ़िया मौका मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में कोई भी कार्य करने से बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। अगर बात सेहत की करें तो आपको पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:21
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 24th April Horoscope Today In Hindi

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर के बड़े बुजुर्गों से बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तोलमोल कर करने की सलाह दी जाती है। आपकी कड़वी जुबान आपके अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। आपकी यह आदत आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी पुराने का कोर्ट कचहरी के मामले से छुटकारा मिल सकता है। भविष्य में आपको काफी संभलकर रहना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 12:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आप इस साझेदारी को खत्म करने का भी निर्णय ले सकते हैं। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई काम करने वाले हैं तो हो सकता है आज आपको सफलता न मिले। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय:शाम 5 बजे से 7:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के आज कुछ नए कॉन्टैक्ट्स बन सकते हैं जो भविष्य में आपके लिए काफी लाभदायक साबित होने वाले हैं। दफ्तर में आपकी रचनात्मकता आज बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। आज वे आपको कोई बड़ा काम सौंप सकते हैं। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आपको सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक: 19
शुभ समय:सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है और नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने किसी करीबी की मदद मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक फायदा हो सकता है। आपकी व्यवसायिक योजनाओं को गति मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। बेवजह के खर्चों में आपको कटौती करने की जरूरत है अन्यथा आने वाले दिनों में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको खुद के लिए भी समय निकालने की जरूरत है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:7
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की ओर से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको निवेश का भी बढ़िया मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का गुस्सैल स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि इस समय खुले दिल से खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपके किसी कार्य में कागजी अड़चन सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 22
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 1:20 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, April 24, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion