Aaj Ka Rashifal 27th April: ग्रहों की बदली चाल, इन राशियों के लिए खुलेंगे आज तरक्की के द्वार

आज 27 अप्रैल, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। यह जानने के लिए आप यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
ग्रहों और नक्षत्रों की चाल पर आधारित इस फलादेश से आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज का दिन कौन सी राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपके मन में जल्द पैसा कमाने की इच्छा जागृत होगी। ऐसे में आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट न करें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 27th April Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप अपने परिवार को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आप बच्चों के साथ भी घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं या फिर उनके लिए तो तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी काम आज बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी थी मजबूत रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको खानपान का अधिक ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने बजट को ध्यान में रखने की जरूरत है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपको अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह के टकराव से बचें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 11:10 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापारी हैं तो किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन उचित है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। छोटी-छोटी गलतियों को बार-बार दोहराने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आपको व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहना होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपका धन कहीं अटक सकता है। ऐसे में मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। कामकाज में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। हो सकता है आज आपके कुछ कार्य अधूरे भी रह जाएं। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि वैवाहिक जीवन में यदि कुछ दिनों से तनाव चल रहा है तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप भी सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आज पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन न करें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें। विशेष रूप से स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें न करें। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 27th April Horoscope Today In Hindi

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप बेरोजगार हैं तो हो सकता है आपको रोजगार मिलने में थोड़ा और समय लग जाए। ऐसे में आपको खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। किसी बात को लेकर घर में तनाव संभव है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में भी ठीक-ठाक रहने वाला है। आप जितना अधिक बचत करेंगे उतना बेहतर होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कमर या पीठ से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:28
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने घर के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में दिन बहुत खर्चीला रहने वाला है। अगर आप लॉटरी या सट्टेबाजी से जुड़ा काम करते हैं तो आज नुकसान संभव है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज घर के किसी सदस्य को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6:25 से दोपहर 12:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
काम के साथ-साथ आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर यदि घर के बड़े आपको कोई जिम्मेदारी सौंपते हैं तो आप उससे बखूबी निभाने का प्रयास करें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिलने की संभावना है। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि कुछ समय से कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आपको स्वयं पर ध्यान देने का मौका नहीं मिल रहा है तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आपको अपनी कोई पसंदीदा चीज करने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय की समझदारी से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्घि होगी। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपका गलत बर्ताव आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप बेवजह के झगड़े झंझट से बचें। दफ्तर में आप ओवर ओवरकॉन्फिडेंस आपको मुसीबत में डाल सकता है। आपको उच्च अधिकारियों के सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको थकान या अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। अपनों के सहयोग से आज आपका मानसिक तनाव भी कम होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज वे पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको अपने सही फैसलों के नतीजे मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपना कोई भी काम आज अधूरा न छोड़ें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:16
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 12:25 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, April 27, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion