Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Aaj Ka Rashifal 13 April 2026: वरूथिनी एकादशी पर सिंह-तुला की चमकेगी किस्मत, ये 3 राशियां रहें सावधान
Aaj Ka Rashifal,13 April 2026: आज हफ्ते का पहला दिन यानी सोमवार है। आज का दिन एक और वजह से खास है क्योंकि आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की वरूथिनी एकादशी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। दोपहर तक धनिष्ठा और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा, जिससे वाशि, सुनफा और पराक्रम जैसे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। हालांकि, चंद्रमा के कुंभ राशि में गोचर करने से चंद्रमा-राहु की युति बनेगी, जिसके कारण 'ग्रहण दोष' का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। इस खगोलीय स्थिति का सीधा असर सिंह और तुला राशि के जातकों के साहस और पराक्रम को बढ़ाएगा, वहीं तीन विशेष राशियों को मानसिक तनाव और निवेश के मामलों में अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशिफल (Aries)
आज का दिन आपके लिए सामान्य लेकिन फलदायी रहेगा। बिजनेस में पुरानी योजनाओं से लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। मनचाहा काम मिलने से कार्यक्षमता बढ़ेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ: रंग- लाल, अंक- 9
वृषभ राशिफल (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। चंद्रमा-राहु की युति स्वास्थ्य और निवेश के मामले में भारी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और जोखिम भरे निवेश से बचें।
शुभ: रंग- सफेद, अंक- 2
मिथुन राशिफल (Gemini)
आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना आपको बड़ी सफलता दिलाएगा। विदेशी व्यापार से धन लाभ की प्रबल संभावना है।
शुभ: रंग- हरा, अंक- 5
कर्क राशिफल (Cancer)
आज के दिन कर्क राशि वालों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आप लेन-देन के मामलों में हाथ खींचकर चलें। विवादों से दूर रहना ही आपके हित में होगा। मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ: रंग- सफेद, अंक- 7
सिंह राशिफल (Leo)
वरूथिनी एकादशी आपके लिए भाग्यशाली रहेगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और रुके हुए प्रोजेक्ट्स गति पकड़ेंगे। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे।
शुभ: रंग- सुनहरा, अंक- 1
कन्या राशिफल (Virgo)
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए भी अच्छा रहने वाला है। उनके सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। कोई नई संपत्ति या वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। विद्यार्थियों को बाधाओं से राहत मिलेगी।
शुभ: रंग- गहरा हरा, अंक- 6
तुला राशिफल (Libra)
सामाजिक क्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी। सरकारी योजनाओं से आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है। आज आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
शुभ: रंग- हल्का नीला, अंक- 8
वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें, सफलता मिलेगी।
शुभ: रंग- मैरून, अंक- 3
धनु राशिफल (Sagittarius)
धनु राशि वालों का आज का दिन अध्यात्म से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी। निवेश के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
शुभ: रंग- पीला, अंक- 4
मकर राशिफल (Capricorn)
अब बात कर लेते हैं मकर राशि वालों की। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। बिजनेस के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग हैं।
शुभ: रंग- आसमानी, अंक- 10
कुंभ राशिफल (Aquarius)
आपकी राशि में ही चंद्रमा का गोचर है। आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन ग्रहण दोष के कारण आलस्य से बचें। भाई-बहनों के साथ सुखद समय बीतेगा।
शुभ: रंग- नीला, अंक- 11
मीन राशिफल (Pisces)
मीन राशि वाले जान लें कि आज आप सकारात्मक सोच से बड़ी बाधाओं को पार कर लेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। बजट का ध्यान रखें और अजनबियों पर भरोसा न करें।
शुभ: रंग- केसरिया, अंक- 12
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
