Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Akshay Tritiya: पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ गयी है कलह तो अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त पर करें ये उपाय
22 अप्रैल को हिन्दू धर्म का सबसे शुभ पर्व अक्षय तृतीया मनाया जाएगा। इस पूरे दिन अबूझ मुहूर्त रहता है जिसके कारण किसी भी प्रकार के शुभ कार्य इस दिन किये जा सकते हैं।
इस दिन मांगलिक कार्यों के साथ-साथ सोने चांदी के आभूषण खरीदना भी शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी, धन देवता कुबेर और श्रीहरि विष्णु की अराधना की जाती है।

इसके साथ ही कुछ ऐसे ख़ास उपाय भी किये जा सकते हैं जिससे आपके प्रेम या वैवाहिक रिश्तों में मधुरता आ सकती है। जानते हैं कौन से हैं वो उपाय जो आप अक्षय तृतीय के दिन करके अपने रिश्तों को सुधार सकते हैं -
दंपत्ति पहनें एक रंग के कपड़े
अक्षय तृतीया के दिन पति पत्नी को एक रंग के कपड़े पहनने चाहिए। तृतीया के दिन पति पत्नी को गुलाबी या नारंगी रंग के कपड़े ही पहनने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन रंगों का अच्छा प्रभाव रिश्ते पर भी पड़ता है।
साथ करें रुद्राभिषेक
अक्षय तृतीया के दिन पति पत्नी को साथ में शिव की आराधना करनी चाहिए। दोनों को साथ में शिव मंदिर जाकर एक साथ रुद्राभिषेक करना चाहिए।
करें शिव गौरी की पूजा
शिव के रुद्राभिषेक के साथ साथ पति-पत्नी को शिव गौरी की भी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से दोनों को शिव गौरी के रिश्ते जैसा ही प्रेम आशीर्वाद स्वरुप मिलता है।
सिंदूर चढ़ाएं
अक्षय तृतीया के दिन गौरी शंकर की पूजा के समय मां गौरी को सिंदूर चढ़ाएं। सिन्दूर चढाते वक्त "ॐ गौरी शंकराय नमः" मंत्र का जाप करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
