Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Bihar Chunav 2025: खेसारी लाल यादव का दूध से नहला कर हुआ स्वागत, जानें Milk Bath के फायदे
Bihar Election 2025 Khesari Lal Yadav Milk Bath Benefits: बिहार में होने वाले चुनाव में हर दिन एक नया सियासी मोड़ आ रहा है। पहले लोकगीत गायिका मैथिली ठाकुर की एंट्री और अब भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की जोरदार एंट्री ने माहौल गर्म कर दिया है। खेसारी लाल यादव छपरा से आरजेडी प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए हैं। खेसारी के फैंस और समर्थकों ने दूध से नहलाकर और सिक्कों में उन्हें तोल उनका भव्य स्वागत किया। फिल्मी अंदाज मे खेसारी का स्वागत किया गया जिसका दृश्य देखने लायक था।
आपको बता दें कि इस भव्य स्वागत में सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी छिपा है। दूध स्नान न केवल सम्मान का प्रतीक है, बल्कि इसे सौंदर्य, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला उपाय भी माना जाता है। आइए जानते हैं कि क्यों खेसारी का यह स्वागत इतना खास था और दूध स्नान के क्या-क्या फायदे हैं।

खेसारी लाल यादव का राजनीतिक सफर
भोजपुरी सिनेमा में अपने हिट गानों और फिल्मों से लाखों दिल जीत चुके खेसारी अब राजनीति में भी कदम रख चुके हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग लंबी लाइनों में नजर आते हैं। अब खेसारी ने एक्टिंग और सिंगिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद राजनीति की दुनिया में तहलका मचाने का मन बना लिया है।
खेसारी ने राजनीति में कदम रखा तो उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। दूध से नहला उनका स्वागत किया गया। जनता का यह भव्य स्वागत उनके प्रति प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। राजनीतिक मंच पर उनका यह आगमन दर्शाता है कि फिल्मी लोकप्रियता और जनता का प्यार मिलकर राजनीति में भी प्रभाव डाल सकते हैं।
दूध स्नान के फायदे (Milk Bath Benefits)
हाल ही में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के राजनीति में कदम रखने पर उनके फैंस ने उनका दूध से स्नान करवाया। बता दें कि दूध से स्नान करना सिर्फ रस्मी तरीका नहीं है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य, सौंदर्य और आध्यात्मिक लाभ भी हैं आइए उनके बारे में जान लेते हैं:
त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए
दूध से स्नान करना पुराने समय से चला आ रहा है। दरअसल दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। इसलिए पुराने जमाने की कहानियों में आपने देखा या सुना होगा कि राजा-रानियां दूध से स्नान किया करते थे। दूध सुंदरता को निखारने का काम करता है और डार्क सर्कल भी कम करता है।
ज्योतिषीय दृष्टि से दूध स्नान के फायदे
ज्योतिषीय दृष्टि से भी दूध स्नान के फायदे होते हैं। ऐसा माना जाता है कि दूध से स्नान करने से सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसे भक्ति और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से दूध स्नान के फायदे
क्या आप जानते हैं कि स्वास्थ्य दृष्टि से भी दूध स्नान के कई लाभ बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि दूध से नहाने से तनाव और थकान कम होता है। गुनगुने दूध से शरीर और मन को आराम और ताजगी मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
