Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Budh Gochar 2026: बुध का मेष राशि में गोचर, सूर्य के साथ युति से इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी
Mercury Transit 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार, 30 अप्रैल से 15 मई 2026 तक बुध मेष राशि में संचरण करेंगे। मंगल की राशि में बुध का आना और सूर्य के साथ उनकी युति 'बुधादित्य योग' जैसी स्थिति का निर्माण कर रही है, जो बौद्धिक क्षमता और कार्यकुशलता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। विख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक दूबे जी के अनुसार, मेष राशि इस समय काफी सक्रिय है, जिससे जातकों में साहस और सूझबूझ का अनूठा समन्वय देखने को मिलेगा। हालांकि, यह गोचर जहां कुछ राशियों के लिए आय के नए मार्ग खोलेगा, वहीं कुछ के लिए स्वास्थ्य और वाणी पर संयम रखने की चेतावनी भी दे रहा है। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।

कब से कब तक मेष राशि में रहेंगे बुध
आज यानी 30 अप्रैल को बुध मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। उनका ये प्रवेश मेष राशि में 30 अप्रैल से 15 मई तक रहेगा। इस समय सूर्य उच्च के हैं और मंगल की मेष राशि काफि एक्टिव है। ऐसे में देखा जाए तो तीव्रता और बुद्धि का इस गोचर से एक अच्छा समनवय रहेगा। इसके अलावा सूर्य और बुध की युति बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाली होती है। ज्योतिष के जानकार पंडित दीपक दूबे जी ने बुध के इस गोचर के बारे में बात की और बताया कि इस गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा।
मेष राषि
मेष राशि जान लें कि बुध आपके छठे व तीसरे भाव के स्वामी हैं। सूर्य के साथ युति है तो ऐसे में आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी और तर्क शक्ति भी बहुत अच्छी होगी। बस इस बात का ध्यान रखें कि आप कुछ भी बोलने से पहले सोच लें। कर्ज आदि से मुक्ति मिल सकती है और परिश्रम का फल अधिक मिलेगा। बुध और सूर्य की युति है तो स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें क्योंकि इससे एसिडिटि और स्कि एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।
वृषभ राशि
अब बात कर लेते हैं वृषभ राशि वालों की तो आपके लिए बुध पंचम और दूसरे भाव के स्वामी हैं। ऐसे में ये गोचर वृषभ राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। जरुरत से ज्यादा धन खर्च होगा। शिक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो इसमें भी बुध का गोचर ठीक नहीं है। साथ ही आप अनावश्यक यात्रा से बचें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का ये गोचर मिलाजुला रहने वाला है। आपको परिश्रम का ज्यादा फल मिलेगा। आय के सोर्स बढ़ेंगें बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। हां इस बात का ध्यान रखें कि किसी से वाद-विवाद न करें खासतौर पर परिवार वालों से अनबन हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के दशम भाव में बुध का गोचर हो रहा है जो अति शुभ है। सूर्य उच्च के हैं और उस पर बुध की युति एक अच्छा संयोग है। नौकरीपेशा लोगों के उन्नति के मार्ग खुलेगें और स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किसी अन्य का कल्याण होगा चाहे वो आपका दोस्त हों या परिवार के करीबी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के बुध तीसरे और द्वादश भाव के स्वामी हैं। बुध का यो गोचर बचत के लिए और किसी नए कारोबार के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन जो नौकरीपेशा लोग हैं उनके लिए उन्नति और आय में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों की बात की जाए तो उनके लिए बुध का यो गोचर ठीक नहीं है। अगर आप बोस से अपने प्रमोशन की बात करने जा रहे हैं तो ये समय ठीक नहीं है, इस समय आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि ये समय थोड़ा थकाने वाला रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुध का ये गोचर अच्छा साबित रहेगा। भाग्य का खूब साथ मिलेगा और आय में वृद्धि होगी। अगर कोई नए अवसर तलाश रहे हैं तो ये समय आपके लिए अनुकूल है। हर कार्य में आपको सफलता मिलना तय है। मगर शादीशुदा जिंदगी में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। शारीरिक विषेशकर से स्किन संबंधी परेशानी बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का गोचर काम की अधिकता लेकर आ रहा है। मेहनत के अनुसार फल भी नहीं मिलेगा और संघर्ष भी उत्पन्न हो सकता है। आपकी आय आपके कार्य के अनुसार नहीं होगी। आप अनावश्यक यात्रा से बचें और शरीर के निचले हिस्से से संबंधी परेशानी बढ़ सकती है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुध का गोचर अच्छा रहने वाला है। कार्य के नए अवसर मिलेगें, हर काम में सफलता मिलेगी और आय में भी वृद्धि होगी। नए व्यापार में भी आपको सफलता मिलेगी और जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में हैं य छात्र हैं उनके लिए ये गोचर अति उत्तम रहने वाला है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुध का गोचर कुछ अच्छा नहीं रहने वाला है। घर-परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी जिसका असर कार्यक्षेत्र में पड़ेगा। दिल के मरीज अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। मकर राशि वाले इस दौरान किसी भी प्रकार के जमीन जायदाद के काम न करें इसमें अपको सफलता नहीं मिलेगी।
कुंभ राशि
बुध का गोचर कुंभ राशि में अच्छा रहेगा, आपकी तर्क शक्ति अच्छी होगी। शैक्षणिक योग्यता बढ़ेगी। लेकिन करीबी लोगों को कष्ट हो सकता है उससे बचें। शादीशुदा लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है तो ऐसे में जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। बाकी अन्य मामलों में बुध का गोचर अच्छा रहने वाला है।
मीन राशि
बुध मीन राशि वालों के सप्तम भाव के स्वामी हैं। बुध का गोचर मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। तर्क शक्ति अच्छी रहेगी, लेकिन व्यापार में धन लगाने से बचें। हां जमीन से जुड़ा कोई फैसला लेने का प्लान कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
