Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Holi से पहले लग रहा है साल का पहला Chandra Grahan, जानें किन 3 राशियों पर पड़ेगा बुरा असर?
Chandra Grahan 2026 Impact On Zodiac Signs: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता, खासकर तब जब यह होली जैसे बड़े त्योहार के ठीक पहले हो। इस बार ग्रहण का होली पर भी प्रभाव पड़ने वाला है। वैसे तो ग्रहण का सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है लेकिन 3 राशियों पर इसका बुरा असर पड़ेगा।
जी हां, जिन तीन राशियों की हम बात कर रहे हैं हो सकता है कि आने वाला समय उनके लिए मुश्किल और चुनौतिपूर्ण हो सकता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल और उन राशियों के बारे में जिन्हें संभलकर रहने की जरूरत है।

क्या भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?
3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो भारत में भी दिखाई देगा, उसी दिन होलिका दहन भी है। हालांकि अभी होलिका दहन को लेकर मतभेद बने हुए हैं और तारीख की निश्चितता को लेकर अलग-अलग बातें कही जा रही हैं। बता दें कि साल का यह पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर में शुरू होगा और शाम तक चलेगा। इसकी कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट की होगी। बता दें कि चंद्र ग्रहण का आरंभ दोपहर 03:20 बजे होगा।
सूतक काल का समय और नियम (Sutak Kaal Rules)
चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका धार्मिक महत्व बढ़ जाता है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। सूतक का प्रारंभ: 3 मार्च, सुबह 06:20 बजे से। इस दौरान मंदिरों के पट बंद रहेंगे और किसी भी मांगलिक कार्य की शुरुआत वर्जित होगी।
इन 3 राशियों पर पड़ेगा बुरा असर (Most Affected Zodiac Signs)
चंद्र ग्रहण का सबसे नकारात्मक प्रभाव इन 3 राशियों के जातकों पर देखने को मिल सकता है:
● कर्क राशि (Cancer): मानसिक तनाव की संभावना
चंद्रमा कर्क राशि का स्वामी है, इसलिए ग्रहण का सबसे सीधा असर इसी राशि पर पड़ेगा। आपको मानसिक बेचैनी, तनाव और अज्ञात भय सता सकता है। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
● कुंभ राशि (Aquarius): आर्थिक नुकसान का डर
कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण धन के मामले में भारी पड़ सकता है। निवेश करने से बचें और किसी को पैसा उधार न दें। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं।
● मीन राशि (Pisces): सेहत और रिश्तों में खटास
मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पुराने रोग उभर सकते हैं। साथ ही, वैवाहिक जीवन या प्रेम संबंधों में गलतफहमी के कारण तनाव बढ़ सकता है।
चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय (Astrology Remedies)
ग्रहण के दोष को कम करने के लिए ये उपाय कारगर साबित हो सकते हैं:
ग्रहण के बाद पवित्र नदियों में स्नान करें या पानी में गंगाजल डालकर नहाएं।
दान का महत्व: सफेद चीजों जैसे चावल, दूध, चीनी या चांदी का दान करें।
मंत्र जाप: ग्रहण के दौरान 'ॐ नमः शिवाय' या चंद्रमा के बीज मंत्र 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications