Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Gajkesari Yog May 2023: शनि जयंती से पहले बन रहा है ये शुभ योग, मेष-मिथुन के साथ इस राशि को मिलेगा बड़ा लाभ
ग्रहों के विचरण, और स्थितियों में बदलाव से शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन योगों का सीधा प्रभाव राशियों पर भी पड़ता है।
गजकेसरी योग सबसे महत्वपूर्ण और शुभ योगों में से एक है। यह योग चन्द्रमा और गुरु ग्रह की युति से बनता है। इस वर्ष गजकेसरी योग शनि जयंती के ठीक पहले बन रहा है, जिसके कारण यह और भी शुभ हो जाएगा।

शनि जयंती 19 मई को होगी, उससे पहले 17 मई को गजकेसरी योग लगा। 17 मई को शाम 07:39 बजे से यह योग लगा है। इस योग का शुभ प्रभाव तीन राशियों की किस्मत चमकाने वाला है -
मेष राशि
गजकेसरी योग का सबसे ज्यादा शुभ और मंगलमय प्रभाव मेष राशि के जातकों के भाग्य पर पड़ने वाला है। गुरु ग्रह मेष राशि में ही स्थित रहकर चन्द्रमा के साथ युति करेगा जिससे यह योग बन रहा है। इसके प्रभाव से आपको कोई अप्रत्याशित आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके साथ ही जातकों के पारिवारिक संबंध भी मधुर रहेंगे। नये कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह योग सुख और सौभाग्य लेकर आया है। जिन कार्यों की नई शुरुआत हुई है उनमें सफलता और वृद्धि मिलने के आसार हैं। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं में लगे हुए हैं उनको सफलता मिल सकती है, आप अपनी मेहनत जारी रखें। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
तुला राशि
गजकेसरी योग तुला राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से बेहद लाभकारी रहने वाला है। जातकों को नये स्रोत से आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है और वेतन वृद्धि व पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। अप्रत्याशित वित्तीय सहायता मिलने की पूरी सम्भावना है, विशेषकर एंटरटेनमेंट और मीडिया के क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों के लिए यह समय शानदार रहेगा। आप इस दौरान खुद को मानसिक रूप से संतुलित पाएंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
