Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Palmistry: पति के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं ऐसी लड़कियां, घर को बना देती हैं स्वर्ग
शादी बहुत ही पवित्र बंधन माना जाता है। हर किसी के मन में अपनी शादी को लेकर एक अलग ही उत्साह होता है। इस खास दिन का इंतज़ार सभी को होता है, साथ ही शादी को लेकर मन में कई सवाल भी होते हैं। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक रहता है कि उनका जीवनसाथी कैसा होगा या फिर उनका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा। कुछ लोगों की किस्मत का ताला अचानक उनके विवाह के बाद खुल जाता है। यानी उनका जीवनसाथी उनके लिए काफी लकी साबित होता है।
समुद्रशास्त्र के अनुसार लड़कियों के शरीर पर कुछ ऐसे चिह्न होते हैं जिनसे यह पता लगाया जा सकता है कि वह अपने पति के लिए कितनी शुभ रहेंगी। समुद्रशास्त्र के अलावा कई धार्मिक ग्रंथो में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि होने वाली दुल्हन के शरीर पर अगर कुछ ऐसे ही चिह्न दिख जाएं तो समझ लीजिए जल्द ही पति और उसके पूरे परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं।

ऐसी गर्दन वाली महिलाएं होती हैं लकी
भविष्य पुराण में इस बात का ज़िक्र किया गया है कि अगर किसी महिला की गर्दन चार उंगली जितनी लंबी हो और गर्दन पर कुल तीन रेखाएं हो तो ऐसी औरतें अपने पति के जीवन में शुभता लाती हैं। इनके पास जेवरों की कभी कमी नहीं रहती है। इसके अलावा गोल आकार की गर्दन वाली महिलाएं भी भाग्यशाली मानी जाती हैं।
गोल ठोड़ी वाली स्त्रियां
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार गोल, पुष्ट और कोमल ठोडी वाली स्त्रियां भी शुभ परिणाम देने वाली होती हैं। माना जाता है कि अगर किसी स्त्री की ठोड़ी चिबुक हो तो वह अपने ससुराल वालों के लिए भाग्यशाली होती है।
गालों का रंग हो ऐसा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी लड़की के गाल खुरदरे, चिपके या पतले हैं तो यह शुभ लक्षण नहीं होता है। वहीं गोल गालों वाली लड़कियां बहुत ही शुभ होती हैं। यदि उनके गालों पर हल्का पीलापन हो तो यह और भी शुभ संकेत माना जाता है।
लड़की अगर ऐसे हंसे
कहते हैं हंसते समय अगर किसी लड़की के दांत न दिखें, गाल फूल जाएं और उसकी आंखें बंद न हो तो यह बहुत ही शुभ लक्षण होते हैं। ऐसी लड़कियां बहुत ही हंसमुख स्वभाव की होती हैं। यह जहां भी जाती हैं इनके आसपास का माहौल हमेशा खुशनुमा रहता है।
रानियों की तरह जीती हैं ये महिलाएं
भविष्य पुराण कहता है कि यदि किसी स्त्री के दांत, सफेद, चमकीले और सुंदर होते हैं, इसके अलावा थोड़े बाहर की तरफ निकले होते हैं तो ऐसी महिलाओं की किस्मत में राजयोग होता है। यह बहुत ही अच्छा और शाही जीवन जीती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
