Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त

Gudi Padwa 2026 Vehicle Purchase Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में गुड़ी पड़वा का पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि नई शुरुआत, समृद्धि और विजय का प्रतीक है। महाराष्ट्र और देश के कई हिस्सों में इसे नए साल के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में गुड़ी पड़वा को 'साढ़े तीन स्वयं सिद्ध मुहूर्तों' में से एक माना गया है, जिसका अर्थ है कि इस पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह इतना अधिक होता है कि किसी भी नए कार्य या खरीदारी के लिए अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती।

ऐसे में यदि आप 2026 में नई कार या बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो गुड़ी पड़वा से बेहतर अवसर कोई और नहीं हो सकता। साथ ही इस पूरे साल में यानी मार्च से लेकर दिसंबर तक कौन-कौन से शुभ मुहूर्त हैं जिनमें आप अपने सपनों की कार खरीद सकते हैं या फिर बाइक, स्कूटी खरीद सकते हैं। अगर आप भी इस साल वाहन खरीदने का मन बन रहे हैं तो हम आपको बता देते हैं कि आप कब-कब बिना दिन सुझाए गाड़ी खरीद सकते हैं।

कब है गुड़ी पड़वा 2026? (Gudi Padwa Date 2026)

साल 2026 में गुड़ी पड़वा या चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026, गुरुवार को है। गुरुवार का दिन और नव संवत्सर का मेल इस दिन को वाहन खरीदारी के लिए और भी अधिक फलदायी बना रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हिंदू नववर्ष के पहले दिन की गई खरीदारी अक्षय फल प्रदान करती है। ज्योतिषियों का मानना है कि इस दिन वाहन घर लाने से घर में सकारात्मकता का संचार होता है और वाहन दुर्घटनाओं का भय कम रहता है। नए साल की पहली किरण के साथ खरीदी गई वस्तु भाग्य को प्रबल करती है। इस दिन गाड़ी खरीदना आर्थिक उन्नति का कारक बनता है।

साल 2026: मार्च से दिसंबर तक वाहन खरीदारी के शुभ मुहूर्त

अगर आप गुड़ी पड़वा के अलावा साल के अन्य महीनों में गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ज्योतिषीय गणना के अनुसार ये तारीखें सबसे शुभ रहेंगी:

महीना वाहन खरीदी की शुभ तारीखें
मार्च 1, 5, 6, 8, 9, 15, 16, 19 (गुड़ी पड़वा), 23, 25, 27
अप्रैल 1, 2, 3, 6, 12, 13, 20, 24, 29
मई 1, 4, 19, 11, 14
जून

17, 22, 24, 25

महीना वाहन खरीदी की शुभ तारीखें
जुलाई 2, 3, 5, 8, 12, 19, 24, 29, 30
अगस्त 7, 9, 10, 16, 17, 20, 26, 27, 28, 31
सितंबर 4, 6, 7, 13, 14, 16, 17, 24

Take a Poll

महीना वाहन खरीदी की शुभ तारीखें
अक्टूबर 21, 22, 25, 28, 30
नवंबर 1, 6, 25, 26, 29
दिसंबर 3, 4, 6, 13, 14, 20, 30, 31

एक्सपर्ट टिप्स: गाड़ी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

राहुकाल का त्याग: शुभ तारीख होने के बावजूद उस दिन के राहुकाल में डिलीवरी लेने से बचें।

अभिजीत मुहूर्त: दिन का सबसे शुभ समय (अभिजीत मुहूर्त) दोपहर के समय होता है, गाड़ी की डिलीवरी के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ है।

वाहन पूजा: गाड़ी घर लाने से पहले मंदिर जाकर भगवान गणेश और हनुमान जी की पूजा अवश्य करवाएं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

FAQs
2026 में गुड़ी पड़वा किस तारीख को है?

साल 2026 में गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि का पहला दिन 19 मार्च 2026, गुरुवार को है।

क्या पुरानी (Used) गाड़ी खरीदने के लिए भी गुड़ी पड़वा का मुहूर्त सही है?

हां, गुड़ी पड़वा पर पुरानी गाड़ी खरीदना भी शुभ माना जाता है। चूंकि यह दिन नई शुरुआत का प्रतीक है, इसलिए किसी भी प्रकार के वाहन का स्वामित्व (Ownership) लेना इस दिन फलदायी होता है।

BoldSky Lifestyle

Desktop Bottom Promotion