Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन पड़ रहा गुरुवार, जानें इस दिन महिलाओं के लिए बाल धोना शुभ है या अशुभ?
Thursday hair wash in Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत एक बहुत ही शुभ संयोग के साथ हो रही है। इस साल 19 मार्च 2026, गुरुवार को प्रतिपदा तिथि है और इसी दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना शुरू होगी। लेकिन, गुरुवार का दिन होने के कारण कई महिलाओं के मन में एक बड़ी दुविधा है कि क्या नवरात्रि के पहले दिन बाल धोना सही है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार को बाल धोना आर्थिक समृद्धि के लिए वर्जित माना जाता है, वहीं दूसरी ओर नवरात्रि की पूजा के लिए पूर्ण शारीरिक शुद्धि अनिवार्य है। ऐसे में शास्त्र और ज्योतिष क्या कहते हैं, आइए विस्तार से जानते हैं।

कलश स्थापना और गुरुवार का संयोग: क्या कहती है धार्मिक मान्यता?
हिंदू धर्म में गुरुवार (वीरवार) का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। इस दिन बाल धोना, नाखून काटना या कपड़े धोना 'गुरु' ग्रह को कमजोर करने वाला माना जाता है, जिससे घर की बरकत प्रभावित हो सकती है। दूसरी ओर, नवरात्रि शक्ति और शुद्धि का पर्व है। कलश स्थापना (Ghatasthapana) से पहले साधक का पूरी तरह स्वच्छ होना आवश्यक है। शास्त्रों के अनुसार, किसी भी बड़े अनुष्ठान या व्रत की शुरुआत बिना सिर धोए (शुद्ध हुए) नहीं की जा सकती।
ज्योतिषियों और पंडितों का क्या है मत?
banke_bihari_charan_dasi नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अंजू हरिदासी नामक एक महिला ने इस बारे में खुलकर बात की और बताया कि वार से बड़ा त्योहार होता है। जब बात किसी बड़े धार्मिक उत्सव या व्रत की हो, तो वहां 'शुद्धि' का महत्व सामान्य नियमों से ऊपर होता है। ऐसे में यदि आप नवरात्रि का व्रत रख रही हैं या अखंड ज्योति जला रही हैं, तो बिना बाल धोए पूजा में बैठना अनुचित माना जाता है। ऐसे में आप गुरुवार होने के बावजूद बाल धो सकती हैं। अगर आपके घर में वीरवार को लेकर नियम सख्त हैं और आप दुविधा से बचना चाहती हैं, तो सबसे उत्तम तरीका यह है कि आप बुधवार 18 मार्च को ही बाल धोकर शुद्ध हो जाएं। इससे आप गुरुवार के नियमों का उल्लंघन भी नहीं करेंगी और पूजा के लिए तैयार भी रहेंगी।
क्या नवरात्रि के 9 दिनों तक बाल धोने चाहिए?
बहुत सी महिलाओं का सवाल होता है कि क्या नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक बाल धोने चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, वैसे को व्रत के दौरान शुद्धि का विशेष ध्यान रखा जाता है और महिलाओं को पूरे 9 दिनों तक बाल धोने की सलाह दी जाती है। अगर कोई मेडिकल परेशानी है तो आप सिर से नहाने के बजाए गंगा जल का छिड़काव कर लें और थोड़ा सा पी भी लें। इससे तन और मन दोनों शुद्ध हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
