Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
World Heart Day 2026: आजकल खराब खानपान, कम शारीरिक गतिविधि, धूम्रपान, बढ़ता तनाव और दूसरी वजहों से दिल की सेहत को लेकर चिंता बढ़ रही है। दिल से जुड़ी बीमारियां दुनिया भर में मौत की बड़ी वजहों में शामिल हैं। ऐसे में लोगों को हार्ट हेल्थ के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day 2026) मनाया जाता है। इस दिन अलग-अलग जगहों पर लोगों को दिल की बीमारियों से बचाव, सही खानपान और एक्टिव रहने के बारे में जानकारी दी जाती है। आइए, जानते हैं विश्व हृदय दिवस की शुरुआत कब हुई, इसका क्या महत्व है और 2026 की थीम क्या है -

विश्व हृदय दिवस का इतिहास
हर साल 29 सितंबर को दुनियाभर में विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए जागरूक किया जाता है। विश्व हृदय महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एंटोनी बार्ड डी लूना ने दिल की बीमारियों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए एक खास दिन मनाने का विचार दिया था। इसके बाद साल 2000 में पहली बार विश्व हृदय दिवस मनाया गया। शुरुआत में इसे सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता था, लेकिन बाद में इसकी तारीख 29 सितंबर तय कर दी गई।
विश्व हृदय दिवस का महत्व
आज की लाइफस्टाइल में काम का ज्यादा दबाव, तनाव, खानपान की गलत आदतें और शारीरिक मेहनत की कमी जैसी कई चीजें दिल की सेहत को प्रभावित कर रही हैं। दुनियाभर में हर साल बड़ी संख्या में लोगों की मौत हार्ट से जुड़ी बीमारियों के कारण होती है। अब सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि कम उम्र के लोगों और बच्चों में भी दिल से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में विश्व हृदय दिवस लोगों को अपनी हार्ट हेल्थ पर ध्यान देने और समय रहते जरूरी सावधानी बरतने के लिए जागरूक करने का काम करता है।
विश्व हृदय दिवस 2026 की थीम
साल 2026 में विश्व हृदय दिवस की थीम "Don't Miss a Beat" रखी गई है। इसका मतलब है कि दिल की सेहत से जुड़े संकेतों को नजरअंदाज न करें और समय रहते उन पर ध्यान दें। इसके जरिए लोगों को दिल की बीमारी के छिपे हुए लक्षणों को पहचानने, अपने हार्ट का ख्याल रखने और रोजमर्रा की जिंदगी में शारीरिक गतिविधि को शामिल करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विश्व हृदय महासंघ ने 2026 के लिए इसी संदेश के साथ लोगों को दिल की सेहत को लेकर सजग रहने की बात कही है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
