Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Jubin Nautiyal Welcomes Baby Boy: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। जी हां, जुबिन नौटियाल पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी ने 14 सितंबर को बेटे को जन्म दिया है। खास बात यह है कि उनके घर नन्हे मेहमान का आगमन गणेश चतुर्थी के दिन हुआ, जिससे परिवार के लिए यह मौका और भी खास बन गया। जुबिन ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद पिता बनने की खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और घर लौट चुके हैं। फिलहाल जुबिन अपने बेटे के साथ समय बिता रहे हैं। कपल ने अभी बेटे का नाम तय नहीं किया है।

जुबिन नौटियाल बने पिता
जुबिन नौटियाल ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बताया है कि वो पिता बन गए हैं। 14 सितंबर को उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। जुबिन ने कहा, "हां मैं पिता बन गया हूं। मां और बच्चा दोनों हेल्दी हैं और घर वापस आ गए हैं।"
क्या रखा बेटे का नामय़
इसी इंटरव्यू में जुबिन नौटियाल ने बताया कि अभी उनके बेटे का नाम तय नहीं किया गया है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ नन्हे मेहमान की देखभाल और उसके साथ समय बिताने में व्यस्त हैं। बेटे के जन्म से पूरा परिवार बेहद खुश है। यह खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भी जुबिन को बधाई देना शुरू कर दिया। कई लोग उनसे बच्चे की एक झलक दिखाने की मांग भी कर रहे हैं। जुबिन अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा सार्वजनिक नहीं करते हैं और इसी वजह से उन्होंने बेटे के जन्म की जानकारी भी सोशल मीडिया के बजाय इंटरव्यू में शेयर की।
बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं जुबिन
पिता बनने के बाद जुबिन का कहना है कि अब काम के सिलसिले में बाहर जाना उनके लिए थोड़ा मुश्किल होगा। उन्होंने बताया कि जब उन्हें दूसरे शहर जाना पड़ेगा, तो बच्चे से दूर रहना आसान नहीं होगा। फिलहाल वह अपने बेटे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं और इस नए अनुभव का आनंद ले रहे हैं।
बचपन की दोस्त ऋचा चंदेल से हुई है जुबिन की शादी
जुबिन नौटियाल ने अपनी बचपन की दोस्त ऋचा चंदेल के साथ शादी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने करीब डेढ़ साल पहले निजी तौर पर शादी की थी। हालांकि, अप्रैल 2026 में एक पारंपरिक और निजी समारोह के जरिए उनकी शादी को सार्वजनिक रूप से सामने लाया गया।



Click it and Unblock the Notifications
