Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Holi 2026: होली से पहले घर से बाहर निकाल दें ये 5 चीजें, दूर होगी नेगेटिविटी और आएगी खुशाली
Holi 2026 Vastu Tips: होली हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। इस साल होली का पावन पर्व 4 मार्च, बुधवार को मनाया जाएगा। हालांकि, होली की तैयारियां लोग कई दिन पहले से ही शुरू कर देते हैं। होली से पहले घर की साफ-सफाई करना बेहद जरूरी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार साफ-सुथरा और व्यवस्थित घर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें होली से पहले घर से हटा देना चाहिए, क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं, जिससे जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। तो आइए, जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं, जिन्हें होली से पहले हटा देना चाहिए।

सूखे पौधे
अगर आप होली के अवसर पर घर में सुख-शांति और सकारात्मक बदलाव चाहते हैं, तो सबसे पहले सूखे पौधों को घर से हटा दें। तुलसी, मनी प्लांट या अन्य कोई भी सूखा पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूखे पौधे घर के वातावरण को प्रभावित करते हैं, इसलिए इन्हें समय रहते बाहर कर देना बेहतर होता है।
फटे-पुराने जूते-चप्पल
होली से पहले घर में रखे फटे या बेकार जूते-चप्पलों को भी बाहर कर देना चाहिए। ऐसी चीजें घर में अव्यवस्था और नकारात्मकता बढ़ाने वाली मानी जाती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेकार जूते-चप्पल घर की शांति और सकारात्मक माहौल को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए इन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए।
टूटा कांच या शीशा
घर में टूटा हुआ कांच, शीशा या गिलास रखना अशुभ माना जाता है। धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के अनुसार, टूटा कांच सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में बाधा डालता है। इससे घर में वास्तु दोष भी उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में, होली से पहले टूटे हुए कांच को घर से निकाल देना चाहिए।
टूटी या खंडित मूर्तियां
होली के दिन देवी-देवताओं की विशेष पूजा की जाती है, इसलिए घर में रखी टूटी या खंडित मूर्तियों को पहले ही हटा देना चाहिए। इन मूर्तियों को आप किसी पीपल के पेड़ के नीचे रख सकते हैं, मंदिर में अर्पित कर सकते हैं या पवित्र जल में प्रवाहित कर सकते हैं।
खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान
घर में लंबे समय से पड़े खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी होली से पहले हटा देना चाहिए। बेकार मशीनें, टूटे उपकरण या खराब गैजेट्स घर में नकारात्मक प्रभाव पैदा करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसे सामान घर के माहौल को भारी बना देते हैं। इसलिए या तो इन्हें ठीक करवा लें या घर से बाहर कर दें, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications