Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Vastu Shastra: घर में खराब हो रहे इलेक्ट्रॉनिक सामान से घर में हो सकता है राहु का वास

आज के समय में हर व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक सामानों से घिरा रहता है। बिना इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के आज के समय में लाइफ अधूरी लगने लगती है। लेकिन क्या आपके घर में रखे बिजली के सामान बार-बार खराब होने लगे हैं। अगर आपको भी बार-बार अपने घर में बिजली के सामानों को ठीक करवाने की जरूरत पड़ रही है, तो ये वास्तु शास्त्र के मुताबिक गलत संकेत है। ये चीज इस बात की ओर भी इशारा करते है कि आपके घर में राहु का नकारात्मक प्रभाव है। जिस कारण घर के सदस्य आपस में लड़ने झगड़ने लगते हैं। इतना ही नहीं आपके घर में लक्ष्मी मां भी वास नहीं करती हैं। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के मुताबिक बार-बार खराब होने वाले इलेक्ट्रोनिक सामान किस बात की ओर इशारा कर रहे हैं।
इलेक्ट्रॉनिक सामानों का खराब होना इस बात की ओर है इशारा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में बिजली का सामान गलत तरीके से रखने से उसमें राहु दोष आ जाता है। जिस कारण वो जल्दी-जल्दी खराब होने लगता है। बिजली के सामानों का बार-बार खराब होना इस बात की ओर भी इशारा करता है कि आपके घर में पारिवारिक कलह बढ़ने वाली है। इतना ही नहीं आपके घर में आर्थिक संकट भी बढ़ सकता है। घर में राहु के होने से नकारात्मक प्रभाव भी बढ़ने लगता हैं। जिस कारण घर में कोई भी अच्छा काम सफल नहीं हो पाता है।
राहु का दोष दूर करने के लिए वास्तु टिप्स
अगर आपके घर में भी राहु का दोष है, तो उसे कम करने के लिए आप कोशिश करें कि घर में रखा बिजली का सामान बार-बार खराब न हो। आप उन सामानों की अच्छे से देखरेख करें। कभी-कभी इस्तेमाल में आने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामनों को आप किसी अलग जगह पर सुरक्षित रख दें। ताकि वो जल्दी खराब होने से बच जाए। घर में यूज करने वाले सभी इलेक्ट्रॉनिक सामानों को किसी अच्छे ब्रेंड से ही खरीदें। ऐसा करने से वो जल्दी खराब नहीं होंगे।
शनिवार के दिन करें इस चीज का दान
अच्छी क्वालिटी के इलेक्टॉनिक सामान यूज करने के बाद भी अगर वो बार-बार खराब हो रहा है, तो इस घर से राहु के दोष को कम करने के लिए जरूरी है कि रोज अपने घर में अच्छे से पूजा-पाठ करना शुरू कर दें। रोज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। ताकि राहु के दोष को कम किया जा सकें। आप शनिवार के दिन LED बल्ब या कोई भी छोटा सा इलेक्ट्रॉनिक सामान किसी मंदिर में भी दान कर सकते हैं।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications
