Latest Updates
-
Bada Mangal 2026: आज चौथे बड़े मंगल पर जरूर पढ़ें बाबा नीम करौली के ये अनमोल विचार, बदल जाएगी किस्मत -
UP Dhaba Style Poori Aloo Recipe: घर पर बनाएं यूपी के मशहूर ढाबे जैसा स्वाद -
Bada Mangal 2026 Wishes: पवनपुत्र का आशीर्वाद...आज चौथे बड़े मंगल पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष और सिंह राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अपनी किस्मत के सितारे -
Mughlai Method Shahi Korma Recipe: घर पर बनाएं शाही अंदाज में लाजवाब कोरमा -
Eid Mubarak Wishes For Wife: बकरीद पर अपनी बेगम को दें मोहब्बत भरा पैगाम, दिल से रहें हैप्पी ईद -
कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह? जिनका अक्षय कुमार संग 'घिस घिस घिस' गाने पर डांस हुआ वायरल -
Delhi Wali Ram Laddu Recipe: घर पर बनाएं दिल्ली के मशहूर और कुरकुरे राम लड्डू -
तुम मेरी गर्लफ्रेंड हो... अजनबी ने याददाश्त जाने का उठाया फायदा, सहेली ने खोला खौफनाक राज -
1500 रुपये की पेंशन के लिए सास को कंधे में बैठा 9 किलोमीटर पैदल चली बहू, Video देखकर रो पड़े लोग
Aaj Ka Rashifal 10th March: सिंह राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा फल, कैसा रहेगा आपका दिन?
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसका सामना होगा नई चुनौतियों से, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां हम आपसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी लेकर आए हैं तो आइए देखते हैं ग्रहों और नक्षत्रों की चाल आपके बारे में क्या बता रही है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। दफ्तर में आपका कोई कठिन कार्य सरलता से पूरा होगा। बॉस आपकी मेहनत और लगन देखकर आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। जल्द ही आपकी तरक्की का सपना पूरा होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आप स्वयं के लिए भी समय निकालें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आंख मूंदकर किसी पर भी भरोसा न करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आज पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि आज आप लंबी यात्रा करने वाले हैं तो आपको काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी चीजों के गुम या चोरी होने के आसान हैं। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिससे भविष्य में आपको पछतावा हो। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आपको अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। कारोबार पर छाई हुई मंदी दूर होगी और आज आपको लाभ कमाने का मौका मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण आज बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आपको दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से अधिक खर्च करने से बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रिय की आज बड़ी तरक्की हो सकती है। आपको उनकी उपलब्धि पर काफी गर्व महसूस होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से आपको बचने की सलाह दी जाती है। सेहत को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: प्रातः 5:05 से दोपहर 1:10 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी, साथ ही आपको बड़े और नए अधिकार भी मिलेंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक पैसा लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान संभव है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। बड़े बुजुर्गों की ओर से आपको अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। सेहत का मामला अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन उचित है। बेहतर होगा आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की आवश्यकता है। इसमें आपका ही फायदा है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को जल्दबाजी में कारोबार आगे बढ़ाने का फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। सेहत की बात करें तो आज आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:22
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट करने से बेहतर होगा आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। विशेष रूप से अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के परेशानी है जो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 12: 25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको अपने मन की बात अपनों से साझा करने का अवसर प्राप्त होगा। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपके लिए कुछ बढ़िया कर सकते हैं। बेहतर होगा आप भी अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने स्पेशल हैं।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। रिश्तो में आ गई कड़वाहट आज कुछ कम हो सकती है। बेहतर होगा आप अपनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। दफ्तर में यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पेंडिंग है तो आज आप उसे पूरा करने की कोशिश करें। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। खराब स्वास्थ्य के कारण आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 12:15 से 3:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आज बॉस की ओर से आपको कुछ नए और अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेना चाहिए। इस समय किसी भी तरह का जोखिम उठाने से आपको बचने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप व्यापारी हैं और आज आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ निराशा लगे। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरुर सफल होगी। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से आज आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5:15 तक



Click it and Unblock the Notifications