Latest Updates
-
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री, जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत
Aaj Ka Rashifal 11th March: आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर
आज 11 मार्च शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त करके आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज में व्यस्त होने के कारण हो सकता है आज आप परिवार को ज्यादा समय न दे पाएं। ऐसे में आपकी यह बात उन्हें नाराज कर सकती है। पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहेगा। आपको कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाना पड़ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप स्वयं के लिए नए वस्त्रों, आभूषणों आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। दफ्तर में कंपटीशन बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आपको काफी एक्टिव रहना होगा। अपने सभी काम आप तेजी से और बिना किसी गलती के पूरे करने की कोशिश करें। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले जातकों को अच्छा लाभ होगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 5:20 से 7:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कोई पुराना कानूनी मामला आपको परेशान कर सकता है। आज आपका काफी धन भी खर्च होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। बढ़ते हुए खर्चे आपकी मुश्किलें भी बढ़ा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सेहत में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपके जीवन में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि संभव है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन भी करेंगे। काम को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। सेहत का मामला कमजोर रहेगा। आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं और कड़े परिश्रम के बावजूद आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिल रहा है तो यह समय बदलाव का है। आपको सही दिशा में प्रयास करना चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आज कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आज आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों का कड़क रवैया आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा धैर्यवान रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी अगर आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो रही है तो आप जरा सी भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का बढ़िया मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। जीवनसाथी की मदद से रिश्तो में आ गई कड़वाहट को आप कम करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अच्छे स्वास्थ्य का भी आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आप उधार लेन-देन से बचें। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है। आज जरा सी चूक आप पर भारी पड़ सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। यदि आपको लीवर से संबंधित कोई बीमारी है तो आप अपने खाने-पीने का पूरा ध्यान रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मुलाकात किसी खास और प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है। भविष्य में इस मुलाकात का अच्छा फायदा आपको हो सकता है। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह शक करने की आपकी आदत के कारण आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपने मन की बात अपनों से साझा करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज जबरदस्त फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को भी मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। आप जितनी अधिक मेहनत करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको प्राप्त होगी। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अबकी सामान्य से बेहतर रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपको रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने के साथ तनाव से भी दूर रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित नहीं है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहने वाली है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि इससे आप पर जिम्मेदारियों का बोझ काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको पहले से ही तैयार रहना होगा। पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहेगा। जीवनसाथी पर अपना भरोसा बढ़ाने का प्रयास करें। सुनी सुनाई बातों पर विश्वास करने से बचें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











