Aaj Ka Rashifal 12th March: ईश्वर की कृपा से इन राशियों के बनेंगे आज बिगड़े काम

ग्रहों और नक्षत्रों की शुभ स्थिति आज किन राशियों का कराएगी बड़ा फायदा यह जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी। आइए देखते हैं आज आपके भाग्य में क्या है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले से आपको छुटकारा मिल सकता है और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापारियों को भी आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला भी लेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च न करें तो बेहतर होगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन करने के साथ पर्याप्त आराम करने की भी जरूरत है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। अगर आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उचित है। आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। आज आप काफी फ्रेश और रिलैक्स महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। यह सब आपके सही फैसलों का ही नतीजा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। काफी दिनों बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझने के आसार हैं। फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही आप की मुश्किलें बढ़ा सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप व्यापारी हैं तो आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करने की सलाह दी जाती है। इससे आपको अच्छा फायदा होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक साथ कई कार्य निपटाने से बचने की जरूरत है अन्यथा आपसे छोटी-छोटी कई गलतियां हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का मौका मिलेगा। आप एक दूसरे से अपने मन की बात भी साझा करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत के साथ खिलवाड़ न करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 33

शुभ समय:प्रातः 5:20 से दोपहर 3:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अचानक कोई पुराना रोग उभरने से आप काफी परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें। कामकाज को लेकर ज्यादा स्ट्रेस न लें। शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करने का प्रयास करें। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में आज नर्मी रहेगी। आज आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ध्यान रखेंगे।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:20

शुभ समय:प्रातः 5 बजे से 11:30 बजे तक

 कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको टीमवर्क पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ आप अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहेगा। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। पैसों के मामले में अब किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के साथ आज अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

केवल भाग्य के भरोसे बैठने से कुछ हासिल नहीं होगा। आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आज आप भीड़भाड़ से अलग एकांत में रहना पसंद करेंगे। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह जरूर लें। दफ्तर में पेंडिंग कार्य पूरे होंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो जल्दबाजी ठीक नहीं है। पैसों से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। अच्छी सेहत के लिए आपको बेवजह की चिंता से दूर रहना होगा।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:21

शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

रोमांटिक लाइफ में स्थितियां अनुकूल रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपके साथी आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज भी दे सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। दफ्तर में यदि बॉस आपको कोई काम सौंपा है तो आप छोटी सी भी लापरवाही न करें। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो जल्द ही आपकी तरक्की होगी। व्यापारियों की उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। सेहत की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:7

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। ऐसे में आपका आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से आप किसी करीबी की मदद भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के बढ़ते हुए बोझ के कारण आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। साथ ही आपका तनाव भी बढ़ेगा। ऐसे में आपके व्यवहार में क्रोध और चिड़चिड़ापन रहेगा। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। बड़ा खर्च करने के लिए दिन ठीक नहीं है। आज जीवन साथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा अपने बीच की खटास को कम करने की कोशिश करें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों का संभलकर रहना होगा। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती कर सकते हैं। परिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:21

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपकी कड़ी मेहनत सफल होगी। अगर आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:6

शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

Story first published: Sunday, March 12, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion