Latest Updates
-
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क
Aaj Ka Rashifal 13th March: कर्क राशि वालों की बढ़ेगी आज मुश्किलें, इन राशियों को भी रहना होगा सावधान
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी या लगेगी आपके हाथ निराशा? आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि ग्रहों की चाल आज क्या इशारा कर रही है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
परिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा कर लेने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है। हालांकि आपकी इस मेहनत का उचित फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो रही है तो आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े लोगों का कामकाज तेजी से आगे बढ़ेगा। मार्केट में आपकी स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। घर का माहौल शांत रहेगा। यदि आज आप थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी यह मेहनत जरूर रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आप समय रहते आप संभल जाएं अन्यथा मुश्किल हो सकती है। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 37
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सेहत को लेकर आप जरा सी भी लापरवाही न करें खासतौर पर खाने-पीने में गड़बड़ी करने से बचें। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आपको अपने साथी की ओर से कोई खूबसूरत सरप्राइज भी मिलेगा। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज आप कोई पुराना छोटा मोटा कर्ज या उधार चुकाने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
समस्याओं से भागने की जगह यदि आप उनका सामना करेंगे तो बेहतर होगा। आप सकारात्मक रहें और अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। व्यापार से जुड़े जातक अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज अपने मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखना होगा। सेहत की बात करें तो आपको मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
मनचाहा परिणाम पाने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। केवल ख्याली पुलाव पकाने से कुछ भी हासिल नहीं होगा। नौकरी हो या व्यापार आप जमकर मेहनत करें। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। इसके अलावा आपको पैसों से जुड़ा लेनदेन करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सताएगी। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों से संभलकर रहें। कामकाज का प्रेशर आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है। बेहतर होगा आप खुद के लिए भी समय निकालें और एक नई शुरुआत करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। इसके अलावा आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आप अपनी जीवनशैली सही रखें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर का माहौल आज काफी गर्म रहेगा। बॉस काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में आपका पूरा ध्यान आपके काम पर ही होना चाहिए। इसके अलावा सहकर्मी और उच्च अधिकारियों के साथ भी आप तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। विपरीत परिस्थिति में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके प्रेम में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कुसंगति से बचें अन्यथा आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे व्यर्थ की चीजों में नष्ट न करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आज आप काफी सकारात्मक और संतुष्ट रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आप अपने किसी करीबी के लिए कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से आज आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। यदि लंबे समय से किसी मित्र के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो सारे गिले-शिकवे दूर होंगे और आपके बीच तालमेल बेहतर होगा। दफतर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आज आपके काम की भी प्रशंसा होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज सेहत का मामला कुछ गड़बड़ रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। घर की सजावट या मरम्मत पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है आप अपने प्रिय के साथ कैंडल लाइट डिनर या फिर लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। उच्च अधिकारी आज आप से काफी नाखुश नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा और आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 14
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications