Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय
Aaj Ka Rashifal 14th March: वृश्चिक राशि वालों की आज बढ़ेंगी मुश्किलें, जानें अपने दिन का हाल
क्या आज किस्मत देगी आपका साथ और मिलेगी आपको अपने प्रयासों में सफलता? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आज संबंधित जानकारियां प्राप्त होंगी जिससे आपको अपनी समस्याओं का हल ढूंढने में भी मदद मिलेगी। तो चलिए देखते हैं आज क्या कह रहे हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हैं तो अपने घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूलें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरी या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी बढ़ सकती है। वहीं व्यापारियों के कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आज आप अपने प्रिय के लिए उनकी किसी मनपसंद वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहने वाला है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 8:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगी। जल्द ही इसका फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी काम को पूरा करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। इस समय उन्हें आराम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप व्यापारी हैं तो निवेश करने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बेवजह की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचने की सलाह दी जाती है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को आप जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दूसरों की आलोचना करने से बचें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज न करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती अन्यथा आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपके जीवन में कोई समस्या है तो आज आपका कोई करीबी आपको आशावादी रहने के लिए प्रेरित कर सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। आज वर्क लोड अधिक रहेगा। ऐसे में आप थोड़ा दबाव महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आज पैसों से जुड़ा लेनदेन करने के लिए दिन उचित नहीं है। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आपको तनाव से दूर रहना होगा और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखनी होगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
काफी दिनों बाद आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आज आप दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे। हो सकता आप अपने किसी करीबी मित्र से अपने मन की बात भी साझा करें। पैसों के लिहाज से दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका आपको मिल सकता है। यदि आप इस अवसर का लाभ उठाते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होगी। व्यापारियों के लिए आज यात्रा करना बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 5:25 से दोपहर 2:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और आज आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। आप अपने छोटे से छोटे फैसले भी सोच समझकर लेंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। उच्च अधिकारी आप से काफी प्रभावित नजर आएंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। पैसों से जुड़ी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय:दोपहर 1: 55 से शाम 6:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन में आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। घर के सदस्यों के बीच वाद विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। कार्यस्थल पर आप झगड़े झंझट से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। अपना काम आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर भी आपको मिल सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ विवादस्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको गुस्से से नहीं बल्कि प्यार से काम लेने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष से मजबूत रहेगा। आज आप जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे और आपकी तारीफ भी करेंगे। व्यापारियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि लंबे समय से आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको धार्मिक यात्रा करने का मौका मिलेगा। माता पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल और बेहतर होगा। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी इस मेहनत का उचित परिणाम जल्द आपको मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आपको काफी थकान महसूस होगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 40
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि लंबे समय से आपने अपना रूटीन चेकअप नहीं करवाया है तो उसके लिए आज का दिन उचित है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। हालांकि आपको अपने खर्चों में कटौती करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपके बीच बड़ा झगड़ा होने की संभावना है। गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पैसों के मामले में आज आपको काफी संभलकर रहना होगा अन्यथा नुकसान संभव है। अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। ऐसे में आपको अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:17
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











