Latest Updates
-
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल
Aaj Ka Rashifal 15th March: कर्क राशि वालों के जीवन में आएगी आज खुशहाली, क्या है आपके भाग्य में?
आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत और किसे मिलेगी अपार सफलता, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। अपने आज से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर आप आने वाली सारी परेशानियों को दूर सकते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपको धन लाभ हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। आज पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। कामकाज के मोर्चे पर बदलाव का समय चल रहा है। आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को नए कार्य की शुरुआत करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। सेहत की बात करें तो आपको कोई मौसमी बीमारी हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। आप बीती बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करने का प्रयास करें। यह समय मेहनत करने का है इसलिए सकारात्मक रहें और आगे बढ़ें। पैसों के मामले में दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:1
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज दोस्तों के साथ आपको समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपको आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। यह सब आपके सही फैसलों के ही नतीजे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। विशेष रूप से पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको बाहर के भोजन से परहेज करना होगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:19
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। आज जीवनसाथी के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को बड़ा फायदा हो सकता है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी बढ़ने के आसार हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6:35 से रात्रि 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
बिजनेस में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला भी ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। बॉस का कड़क रवैया आज आपको काफी परेशान कर सकता है। वह आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कई कमियां भी निकाल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। खानपान का अधिक ध्यान रखें और हल्का-फुल्का व्यायाम भी करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:29
शुभ समय:प्रातः4 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। हालांकि आप बात को संभालने के लिए अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे। मुमकिन है जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाए। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। पैसा आपके हाथ से आसानी से सरक सकता है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चे पर रोक लगाने की आवश्यकता है। इसके अलावा दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेग। सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 4:50 से 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। हालांकि इसके लिए आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का हल निकल सकता है। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। साथ ही आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:18
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको बढ़िया आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप नौकरी के साथ आप खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा आज पुराना कोई कर्ज चुकाने का भी दबाव आप पर बढ़ेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 12:05 से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। पैसों से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। हो सकता है आज पैसों की कमी की वजह से आपका कोई कार्य अधूरा ही रह जाए। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको कुछ राहत मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। अपनों के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने की कोशिश करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में गिरावट आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपको कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप स्वयं पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। लंबे समय बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप शांति से अपना पक्ष रखें। क्रोध और अहंकार का त्याग करें। पैसों की स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर के नियमों का पालन सख्ती से करने की आवश्यकता है। जरा सी चूक आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना आगे बढ़ेगी। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। यदि सेहत से जुड़ी परेशानी हो रही है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:35
शुभ समय:सुबह 6:20 से 11:25 तक



Click it and Unblock the Notifications